एचएयू में 46 पदों पर निकली भर्तियां, जल्द भरे जाएंगे डीन और डायरेक्टर्स के पद
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में 46 पदों पर भर्तियां निकली हैं। कुछ वर्षों से तेजी से विज्ञानी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। शिक्षकों की जगह ही नहीं निकलतीं। पद खाली ही बने रहते हैं। 1050 सेंक्शन पोस्ट पर 450 विज्ञानी ही हैं।
हिसार, जेएनएन। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में लंबे समय के बाद भर्तियां फिर से शुरू हो गई हैं। हाल ही में विवि प्रशासन ने डीन व डायरेक्टर्स के बड़े पदों की रिक्तियां निकाली हैं। ऐसे करीब 46 पद हैं जिन पर भर्तियां की जानी है। जो भी अभ्यर्थी इन पदों के लिए इच्छुक हैं तथा दिए गए पात्रता मापदंडो का पालन करते हैं, वह उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एचएयू में विज्ञानियों की संख्या मौजूदा समय में 450 है। जबकि सेंक्शन पोस्ट करीब 1050 शिक्षकों की है। ऐसे में 54 फीसद विज्ञानी कम होने के कारण विश्वविद्यालय को कई दिक्कतें आ रही हैं।
पिछले वर्षों में तेजी से सेवानिवृत्त हुए हैं विज्ञानी
पिछले कुछ वर्षों से तेजी से विज्ञानी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनकी भरपाई के लिए शिक्षकों की जगह ही नहीं निकलती। ऐसे में पद खाली ही बने रहते हैं। यही कारण है कि हर बार मार्च के बाद तेजी से पद खाली ही होते रहे हैं। इसके साथ ही कई पद ऐसे में जिन एडमिन के कुछ पदों की जिम्मेदारी विज्ञानी संभाल रहे हैं। जबकि उन्हें अपना समय कक्षाओं में देना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में एडमिन और शिक्षण कार्य दोनों ही प्रभावित होते हैं। कार्य होते जरूर हैं मगर इसमें गंभीरता नहीं दिखाई देती है। हर साल एचएयू में 30 से 35 विज्ञानी सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
इन बड़े पदों का निकली हैं भर्तियां
- डीन, कृषि इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी कॉलेज
- डीन, कृषि विद्यालय
- डीन, पोस्ट ग्रैजुएट स्टडीज
- जिला विस्तार विशेषज्ञ
- सहायक प्रोफेसर
- सहायक वैज्ञानिक
इन विभागों में विज्ञानियों के पदों पर निकाली हैं रिक्तियां
कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर
- एग्रीकल्चर मेट्रोलोजी
- एग्रोनॉमी
- बिजनेस मैनेजमेंट
- एक्सटेंशन एजुकेशन
- जेनेटिक एंड प्लांट ब्रीडिंग
- प्लांट पैथोलॉजी
- सॉइल साइंस
- सीड साइंस एंड टेक्नॉलोजी
- वेजिटेबल साइंस
कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग
- प्रोसेसिंग एंड फूड इंजीनियरिंग
- फार्म मशीनरी एंड पॉवर इंजीनियरिंग
- बेसिक इंजीनियरिंग
- रिन्यूवल एंड बाॅयो एनर्जी
- साइड वाटर इंजीनियरिंग
कॉलेज ऑफ बेसिंग साइंस एंड ह्यूमेनिटी
- बॉयो केमेस्ट्री
- केमेस्ट्री
- लेंग्वेज एंड हरियाणवी कल्चर
- फिजिक्स
- सोशियोलॉजी
- जूलॉजी एंड एग्रीकल्चर
- मॉल्यूकुलर बॉयोलॉजी, बॉयो टेक्नोलॉजी
कॉलेज ऑफ होम साइंस
- टेक्सटाइल एंड एपीरल डिजाइनिंग
- एक्सटेंशन एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन मैनेजमेंट
- फैमिली रिसोर्स मैनेजमेंट
- फूड एंड न्यूट्रिशन
- ह्यूमन डिवेलपमेंट एंड फैमिली स्टडीज
हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ेंः Hisar KMP Jam live: 24 घंटे के लिए केएमपी जाम, लोगों के लिए खाने की व्यवस्था भी कर रहे किसान
यह भी पढ़ेंः बहन ने किया था सुसाइड का प्रयास, पता चलते ही दूसरी बहन ने लगा लिया फंदा
यह भी पढ़ेंः रोहतक में झोपड़ियों में आग के बाद 20 परिवार गायब, पुलिस को भी नहीं कोई भनक