Move to Jagran APP

बहन ने किया था सुसाइड का प्रयास, पता चलते ही दूसरी बहन ने लगा लिया फंदा

रोहतक के आर्य नगर की घटना है। छोटी बहन का ससुरालियों से विवाद चल रहा था। उसने जहर निगल लिया। पता चलते ही बड़ी बहन ने फंदा लगा लिया। मृतका की करीब ढाई साल पहले शादी हुई थी। वह असम की रहने वाली थी।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 09:10 AM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 09:10 AM (IST)
बहन ने किया था सुसाइड का प्रयास, पता चलते ही दूसरी बहन ने लगा लिया फंदा
रोहतक के आर्य नगर में आत्महत्या के मामले में जांच करती पुलिस।
रोहतक, जेएनएन। शहर के आर्य नगर में महिला ने पंखे पर चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि महिला की छोटी बहन ने ससुरालियों से विवाद के चलते जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसकी जानकारी मिलते ही महिला ने यहां पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआइएमएस में रखवा दिया गया है। 
मूलरूप से असम की रहने वाली 35 वर्षीय पायल की शादी करीब ढाई साल पहले आर्य नगर निवासी नीरज के साथ हुई थी। शुक्रवार दोपहर के समय पायल मकान की पहली मंजिल पर किसी काम से गई थी, जो काफी देर तक भी नीचे नहीं आई। इसके बाद ससुरालियों ने जाकर देखा तो पायल ने पंखे पर चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर रखी है। उसे आनन-फानन में नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आर्य नगर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह और एफएसएल इंचार्ज डा. सरोज दहिया मलिक भी मौके पर पहुंची।
बहन को लेकर परेशान रहती थी पायल
पुलिस के पूछने पर ससुरालियों ने बताया कि पायल अपनी बहन को लेकर अकसर परेशान रहती थी। बहन का अपनी ससुरालियों के साथ विवाद चल रहा था। जिसके चलते पायल की बहन ने कुछ दिन पहले जहरीला पदार्थ निगल लिया था। इसकी जानकारी मिलते ही पायल की काफी परेशान थी। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने मायके पक्ष को सूचना भिजवा दी गई है। मायके पक्ष के आने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। मायके पक्ष के लोग शनिवार सुबह तक रोहतक पहुंचेंगे, जिसके बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 
क्या कहती है पुलिस 
आर्य नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की बहन ने भी कुछ दिन पहले जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या का प्रयास किया था। बहन की गृहस्थी को लेकर महिला काफी परेशानी बताई जा रही है। फिलहाल मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 
 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.