प्रदेश का ऐतिहासिक गांव राखीगढ़ी को बनाया जाएगा बड़ा पर्यटक हब : डा. जयदीप आर्य
सरस्वती नदी के तट पर बसा हड़प्पा सभ्यता का प्रतीक राखीगढ़ी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है और जल्द ही यह एक बहुत बड़े पर्यटक हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

संवाद सहयोगी, नारनौंद : सरस्वती नदी के तट पर बसा हड़प्पा सभ्यता का प्रतीक राखीगढ़ी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है और जल्द ही यह एक बहुत बड़े पर्यटक हब के रूप में विकसित किया जाएगा। उक्त शब्द केंद्रीय प्रभारी पतंजलि व योग आयोग के चेयरमैन डा. जयदीप आर्य राखीगढ़ी के टीलों का भ्रमण करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि खोदाई के दौरान जो वस्तुएं वस्तुएं निकली हैं वह प्राचीन हैं। उनके बारे में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण दिल्ली के संयुक्त महानिदेशक डा. संजय मुंजल से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि यहां पर 1998 से लेकर 2001 पहले भी पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग दिल्ली ने खुदाई का कार्य किया था। उसके बाद में डेक्कन कालेज पुणे ने 2013 से 2016 तक खुदाई की थी। खुदाई के दौरान हाथी दांत, सोने का टुकड़ा, शंख की चूड़ियां, मिट्टी की चूड़ियां, मिट्टी के खिलौने, हड्डियों से बनी अन्य वस्तुएं, खेती करने के लिए तांबे इत्यादि प्राप्त हो चुके हैं। डा. जयदीप आर्य ने बताया कि बहुत जल्दी ही पतंजलि योग पीठ हरिद्वार की तरफ से एक बहुत बड़ा कार्यक्रम राखीगढ़ी में आयोजित किया जाएगा और योगशाला और योग शिक्षक को नियुक्त किया जाएगा। इस अवसर पर जिला राज्य प्रभारी इश आर्य,तहसील प्रभारी हरपाल डांगी, जिला उपाध्यक्ष जगदीश भैरों, सरपंच दिनेश राखी, कृष्ण माजरा ,सीताराम भारतीय,सुरेंद्र सिंह पांचाल आदि ग्रामीण भी मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।