विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रॉपर्टी डीलर ने लगाया फंदा, दुष्कर्म केस में फंसा महिला मांग रही थी पैसे, राजस्थान के कांग्रेस नेता पर आरोप

By Umesh KdhyaniEdited By:
Published: Tue, 27 Jul 2021 09:12 PM (IST)

हिसार शहर के उत्तम नगर का मामला। 76 वर्षीय मृतक राजस्थान में प्रॉपर्टी डीलर था। महिला और तीन लोग झूठा ...और पढ़ें

मृतक ने सुसाइड नोट छोड़कर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
मृतक ने सुसाइड नोट छोड़कर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।

जागरण संवाददाता, हिसार। हिसार शहर के उत्तम नगर निवासी और हाल हनुमानगढ़ रह रहे 76 वर्षीय भरत सिंह ने सोमवार रात आजाद नगर क्षेत्र गांव स्थित स्कोलर कालोनी में अपने समधी के घर पर फंदा लगा जान दे दी। सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का शहर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। यहां मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजनों को सौंप दिया।

आजाद नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भरत सिंह राजस्थान के हनुमानगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। बीते दो दिन से भरत सिंह हिसार में स्कोलर कालोनी में अपने समधी के घर आया हुआ था। सोमवार रात भरत सिंह ने शौचालय में खुंटी पर एक कपड़े के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार भरत सिंह के पास से एक पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमे उसने इस बात का जिक्र किया है कि 17 जुलाई को हनुमानगढ़ में एक महिला ने भरत सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाकर उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया था। इस बात से परेशान होकर वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे है। पुलिस ने भरत सिंह के बेटे कुलजीत की शिकायत पर हनुमानगढ़ से कांग्रेसी पार्षद प्रमोद सोनी, मैरिज पैलेस मालिक पाल सिंह, प्रॉपर्टी डीलर पंकज नागपाल और रावतसर निवासी 35 वर्षीय महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।

महिला ने दर्ज करवाया झूठा केस

मामले में मृतक के बेटे कुलजीत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पिता भरत सिंह हनुमानगढ़ में उसकी बहन के खाली मकान में रहते थे और दो दिन पहले ही हनुमानगढ़ से हिसार आए थे। उसके पिताजी ने उसे बताया था कि पार्षद प्रमोद सोनी, पंकज नागपाल और पाल सिंह ने इस महिला को कमरा किराये पर लेने के लिए उसके पास भेजा।  उस दिन तो महिला चली गई, लेकिन 17 जुलाई को पाल सिंह के साथ वापस आई। जाते-जाते पाल सिंह और महिला उसके पिता को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर गए। इसके बाद इस महिला ने थाने में शिकायत देकर उसके पिता के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करवा दिया था।

पैसे की मांग कर रहे थे चारों आरोपित

कुलजीत के अनुसार, आरोपित महिला और अन्य तीन आरोपित लगातार उसके पिता से पैसे की मांग कर रहे थे। इन सबसे परेशान होकर उसके पिता ने फंदा लगाकर अपनी जान दी है। कुलजीत की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों पर धारा 306 और 34 के तहत केस दर्ज किया है।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें