भिवानी में होली पर राजनीतिक विरोधियों को चेहरे खिले, जमकर उड़ा गुलाल तो कहीं बरसे कोरड़े
भिवानी में फाग पर खूब रंग गुलाल उड़ा। बच्चे बड़े बुजुर्ग महिलाएं सब फाग के रंग में रंगे नजर आए। पानी को बचाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया लेकिन इ ...और पढ़ें

भिवानी, जागरण संवाददाता। दिलों को मिलाने वाले त्योहार फाग पर छोटी काशी भिवानी में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। एक दूसरे के धुर राजनीतिक विरोधी एक जगह पर होली खेलते नजर आए। उनके आपसी ठहाकों के बीच हर किसी के चेहरे खिले नजर आया। धुलैंडी पर्व पर राम कुंज सत्संग धाम में पूर्व मंत्री स्वर्गीय बाबू राम भजन अग्रवाल के पुत्र नंदकिशोर अग्रवाल ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया था।
रामेश्वर दास रामप्रसाद ट्रस्ट के
इस कार्यक्रम में सांसद धर्मवीर सिंह, पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता सोमवीर सिंह, कांग्रेस नेता संदीप तंवर आदि अनेक स्थानीय नेता शामिल हुए। एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी और हालचाल जाना। उनके बीच आपसे बातचीत में ठहाके भी लगे। इन नेताओं ने क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं और कहा यह पर्व आपसी सौहार्द बढ़ाने वाला है इसे सब को मिलजुलकर मनाना चाहिए।
जमकर बरसे कोरड़े और पानी
शहर में सुबह से शाम तक फाग पर खूब रंग गुलाल उड़ा। बच्चे बड़े बुजुर्ग महिलाएं सब फाग के रंग में रंगे नजर आए। पानी को बचाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया लेकिन इसके बावजूद भी पानी से भी खूब होली खेली गई। महिलाओं ने कोरडे भी खूब बरसाए। सेक्टर 13 और 23 के अलावा विद्यानगर, देवनगर, उत्तम नगर, हनुमान गेट, दादरी गेट, बिचला बाजार, नया बाजार, पुराना बस अड्डा क्षेत्र, पुराना हाउसिंग बोर्ड आदि शहर की लगभग सभी कालोनियों में जमकर रंगोत्सव खेला गया।
दिलों की दूरियां दूर करने वाला है धुलेंडी
बिचला बाजार में थुलेंडी खेल रहे संजीव कुमार ने बताया होली का यह त्यौहार दिलों की दूरियां दूर करने वाला है। दादरी गेट की प्रमिला ने बताया फाग का यह पर्व वह वर्षों से मना रही है। यह अपने आप में अलग तरह का त्यौहार है। इस दिन रूठों को भी मनाया जा सकता है। ऐसा उसने खुद भी करके देखा है। इस त्यौहार पर मैं सबको बधाई देती हूं।
बाबूजी की राह चल हम हर वर्ष मनाते हैं होली मिलन
पूर्व मंत्री स्वर्गीय बाबू राम भजन अग्रवाल के पुत्र नंदकिशोर अग्रवाल ने बताया कि बाबूजी की बताई राह पर चलकर हम लगातार हर वर्ष होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। होली का त्यौहार सब शहरवासी मिलजुलकर हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।