हरियाणा में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, सावधान हो जाएं इन जिलों के लोग; 9 को लू चलने की संभावना
हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है। वर्षा के बाद तापमान में गिरावट आई थी लेकिन अब सिरसा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञानियों ने नौ जून को प्रदेश के नौ जिलों में लू चलने की संभावना जताई है जिससे तापमान और बढ़ सकता है। सिरसा फतेहाबाद हिसार समेत कई जिलों में लू का खतरा है।

जागरण संवाददाता, हिसार। मौसम में तेजी से परिवर्तन हुआ है। प्रदेश में हुई वर्षा के बाद तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, मगर अब दिन के समय उमस बढ़ने और तेज धूप खिलने के साथ ही शनिवार को सिरसा सबसे ज्यादा गर्म रहा।
वहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों ने अब नौ जून को प्रदेश के नौ जिलों में लू चलने की संभावना व्यक्त की है। लू से अभी आने वाले दिनों में तापमान बढ़ सकता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अब प्रदेश में कोई विक्षोभ सक्रिय नहीं है। ऐसे गर्मी बढ़ेगी। लू की चपेट में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल जिले आ सकते हैं। अन्य जिलों में भी पारा चढ़ेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।