Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन, उपायुक्त अनीश यादव ने दी जानकारी

    Updated: Sat, 24 May 2025 06:49 PM (IST)

    उपायुक्त अनीश यादव ने गणतंत्र दिवस 2026 पर घोषित होने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए हैं। पद्म विभूषण पद्म भूषण और पद्मश्री के लिए 31 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। नामांकन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ही स्वीकार किए जाएंगे। समाज के कमजोर वर्गों और निस्वार्थ सेवा करने वालों में से प्रतिभावान व्यक्तियों की पहचान करने का आग्रह किया गया है।

    Hero Image
    सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन: उपायुक्त अनीश यादव

    जागरण संवाददाता, हिसार। उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों नामत: पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री के लिए गृह मंत्रालय की ओर से ऑनलाइन नामांकन करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई है। नामांकन अथवा अनुशंसा केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्डजीओवीइन (https://awards.gov.in/) पर ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि नामांकन करने वाले व्यक्ति एक व्याख्यात्मक प्रशस्ति-पत्र (अधिकतम 800 शब्द) भी जिसमें अनुसंशित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र/विषय में विशिष्ट और अन्य उपलब्धियों/सेवाओं का स्पष्ट उल्लेख हो, प्रस्तुत किया जाए। महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग लोगों तथा समाज की निस्वार्थ सेवा करने वाले लोगों में से उन प्रतिभावान व्यक्तियों की पहचान हेतु मिलकर प्रयास किये जाये, जिनकी उत्कृष्टता और वास्तव में सम्मान की हकदार है।

    उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि कि पद्म पुरस्कार, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

    यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए उत्कृष्ट-कार्य को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं।