Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के सीएम भगवंत मान को नवीन जयहिंद ने ट्वीट कर दी बधाई, ...तो मिलने लगे शादी के प्रस्ताव

    पंजाब के सीएम भगवंत मान की हरियाणा की बेटी के साथ शादी हुई। जिसके बाद नवीन जयहिंद भी ट्रोल होने लगे है। यूजर्स नवीन जयहिंद को इंटरनेट मीडिया पर शादी की नसीहत दे रहे है। साथ ही शादी के लड्डू खिलाने की मांग करने में लगे हैं।

    By Naveen DalalEdited By: Updated: Fri, 08 Jul 2022 10:24 AM (IST)
    Hero Image
    यूजर्स ने जयहिंद को दी शादी करने की नसीहत

    रोहतक, ओपी वशिष्ठ।  आम आदमी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नवीन जयहिंद और पंजाब के सीएम भगवंत मान अच्छे दोस्त हैं। जयहिंद ने ट्वीट करते हुए सीएम भगवंत मान को शादी की बधाई दी है। इसके बाद यूजर्स नवीन जयहिंद के ही पीछे लग गए और खुद की शादी के लड्डू खिलाने की मांग कर डाली। यहां तक तो बात सही थी, लेकिन अब जयहिंद को शादी के लिए लड़कियों के प्रस्ताव इंटरनेट मीडिया पर आना शुरू हो गए हैं। बता दें कि भगवंत मान की तरह जयहिंद का भी तलाक हो चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस ट्वीट से हुए जयहिंद ट्रोल

    जयहिंद को एक यूजर्स ने ट्वीट करते हुए कहा कि दादा अब आप भी शादी के लड्डू खिला दो। जयहिंद ने रि-टवीट् करते हुए लिखा है मैं तो मिठाई खाकर देख चूका हूं, ज्यादा मीठा ठीक नहीं होता। अब तो आपका मिठाई खाने का समय है। दोनों के बीच ट्वीट पर हंसी-मजाक भी चला है।

    शादी के लिए आने लगे प्रस्ताव

    जयहिंद को एक के बाद एक चार लड़कियों के ट्वीटर अकाउंट से शादी के आफर मिले हैं। एक युवती ने लिखा है कि वह यूएसए में इंजीनियर है। मुझसे शादी करोंगे। इसी तरह एक युवती ने ट्वीट किया है कि लंदन में रहती हैं और डाक्टर है। विल यू मेरी मी...मामला यहीं पर शांत नहीं हुआ और दिल्ली में माडलिंग करने वाली युवती ने भी अपना लाइफ पार्टनर स्वीकार करने को कहा है। खास बात यह है कि एक हरियाणवी की युवती ने ठेठ हरियाणवी में ट्वीट करते हुए बताया कि उसके बाप के 22 किले यानि एकड़ जमीन है। घरा कोय घाटा कोनी, ब्याह करना है तो बता दें। हालांकि इन ट्वीट के सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकती है। फेक अकाउंट भी हो सकते हैं।

    पंजाब सीएम को बधाई के साथ मांगा हरियाणा के हक का पानी

    नवीन जयहिंद ने पंजाब के सीएम को शादी की बधाई देते हुए अपने ही अंदाज में हरियाणा के किसानों के लिए पानी मांगा है। जयहिंद ने ट्वीट करते हुए कहा कि हरियाणा के एक किसान ने अपनी बेटी दी आपको। अब हरियाणा के प्यासे किसान को पानी दो दे ही देना। लेकिन हरियाणा वालों को एक बड़ी समस्या हो गई। हरियाणा वाले बेटी के घर यानि ससुराल का पानी भी नहीं पीते।

    जयहिंद का हो चुका है मालीवाल के साथ तलाक

    नवीन जयहिंद का दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल के साथ 23 जनवरी 2012 को साधारण रीति-रिवाजों के साथ विवाह हुआ था। लेकिन 19 फरवरी 2020 में उनका तलाक हो गया। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट पर ही इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी में सक्रिय नहीं रहे और एक तरह से अज्ञातवास में चले गए। कोरोना के दौरान दो साल शांत रहे। अब फिर से सरकार के खिलाफ मोर्चा खाेले हुए हैं। पहरावर की जमीन का मुद्दा भी नवीन जयहिंद ने ही उठाया था।