राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज : सीजेएम
हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार 11 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव विशाल ने बताया कि लोगों के लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए समय-समय पर राष्ट्रीय लोक अदालतें आयोजित की जा रही है।
जासं, हिसार : हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार 11 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव विशाल ने बताया कि लोगों के लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए समय-समय पर राष्ट्रीय लोक अदालतें आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में आगामी 11 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में वैवाहिक, पारिवारिक विवाद, आपराधिक मामले, भूमि अधिग्रहण, श्रम विवाद, बैंक रिकवरी मामले, बिजली मामले, पेंशन मामले, हाउस टैक्स सहित विभिन्न प्रकार के लंबित विवादों का आपसी सहमति से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को सस्ता, सरल एवं समय पर न्याय प्रदान किया जाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।