Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Narnaund Result: कांग्रेस के 'चक्रव्यूह' में फंसे रह गए अभिमन्यु, 12578 वोटों से हारे; जस्सी पेटवार ने दर्ज की जीत

    Updated: Wed, 09 Oct 2024 05:28 PM (IST)

    Narnaund Election Result हरियाणा की नारनौंद सीट जो कि बीजेपी का गढ़ रही है। इस बार पार्टी को यहां से करारी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस प्रत्याशी जसबीर सिंह जस्सी पेटवार ने इस बार जीत हासिल की है। उन्होंने करीब 12 हजार वोटों से कैप्टन अभिमन्यु को हराया है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी को यहां से जीत की पूरी उम्मीद थी।

    Hero Image
    नारनौंद सीटे से बीजेपी को मिली हार

    डिजिटल डेस्क, नारनौंद। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। हिसार लोकसभा की नारनौंद सीट इस बार काफी चर्चा में थी। यहां से बीजेपी ने कैप्टन अभिमन्यु को चुनावी मैदान में उतारा था। हालांकि, पार्टी को यहां हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी जसबीर सिंह जस्सी पेटवार ने उन्हें करीब 12 हजार वोटों से हराया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2019 विधानसभा चुनाव का ऐसा था परिणाम

    पिछले विधानसभा चुनाव में नारनौंद से जननायक जनता पार्टी के राम कुमार गौतम 73,435 वोट पाकर चुनाव जीते थे। वहीं बीजेपी के कैप्टन अभिमन्यु को 61,406 वोट मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी बलजीत सिहाग 8,245 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे थे तो वहीं इनेलो से चुनाव लड़ रहे जेस्सी पेटवार को 4,599 वोट मिले थे। इस बार के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी।

    comedy show banner
    comedy show banner