हिसार में बंदरों के झुंड ने महिला पर किया हमला, हाथ पर काटा; 10 टांकें आए
हिसार के हांसी इलाके में ढाणी पीरांवाली में सुबह बंदरों के झुंड ने महिला बिमला पर हमला कर दिया। एक बंदर ने महिला के हाथ पर काटा जिससे वह लहूलुहान हो गई। शोर सुनकर पड़ोसी और परिवार वाले आए और बंदरों को भगाया। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसके हाथ पर दस टांके लगे। महिला ने बताया कि बंदरों ने इलाके में आतंक फैला रखा है।
जागरण संवाददाता, हिसार। हांसी एरिया की ढाणी पीरांवाली में सुबह गली में बंदरों के झुंड ने महिला बिमला पर हमला कर दिया। एक बंदर ने उसके हाथ पर काट लिया। महिला का शोर सुनकर परिवार वाले और पड़ोसी बाहर निकल कर आए और बंदरों को भगाया।
लहूलुहान बिमला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में लेकर आए। यहां पर चिकित्सक ने उसका उपचार किया। हाथ पर दस टांके लगे हैं। स्वजन महिला को अपने साथ घर ले गए।
अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची ढाणी पीरांवाली की रहने वाली बिमला ने बताया कि वह सुबह प्लॉट में घरेलू काम करने के लिए गई थी। थोड़ी देर बाद जब वापस प्लॉट से घर लौट रही थी तो गली में बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया।
एक बंदर ने पीठ पर काटा तो एक बंदर ने हाथ पर काट लिया। बंदर के काटने से हाथ पर सात इंच तक जख्म हो गया। शोर मचाने पर घरवालों और पड़ोसी आए और बंदरों को भगाया।
महिला ने बताया कि काफी समय से बंदरों ने आतंक फैला रखा है। पहले भी कई लोगों को काट चुके हैं। इस बारे में प्रशासन की तरफ बंदरों को पकड़ा जाना चाहिए। जख्मी हालत में स्वजन अस्पताल लेकर आए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।