Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुंवारी लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, पड़ोसी ही निकला दुष्‍कर्मी Hisar news

    By manoj kumarEdited By:
    Updated: Sat, 22 Jun 2019 03:33 PM (IST)

    पहले तो लड़की और उसके परिजन चुप्पी साधे हुए थे। मगर जब युवती से पूछा गया तो बताया कि पड़ोस के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया था। ऐसे में अब पुल ...और पढ़ें

    Hero Image
    कुंवारी लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, पड़ोसी ही निकला दुष्‍कर्मी Hisar news

    बहादुरगढ़, जेएनएन। कोई अविवाहित युवती बच्‍चे को जन्‍म दे तो इसकी चर्चा होना लाजमी है। बहादुरगढ़ में एक ऐसा ही केस चर्चा का विषय बना हुआ है। सिविल अस्पताल में शुक्रवार को एक कुंवारी लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। घटना का पता लगते ही पुलिस बुलाई गई। मामले की जांच की जा रही है। देर शाम तक लड़की और उसके परिजन चुप्पी साधे हुए थे। मगर जब युवती से पूछा गया तो बताया कि पड़ोस के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया था। उसने आठ माह पहले अपने कमरे पर बुलाया था और दुष्‍कर्म किया था, और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक लड़की को शुक्रवार की शाम उसके परिजन ट्रामा सेंटर में लेकर आए थे। उसे पेट में दर्द बताया जा रहा था। डाक्टरों ने उसकी हालत और हाव-भाव देख उसे अस्पताल के लेबर रूम में भेज दिया। परिजन उसे वहां पर ले गए। अजीब स्थिति तब बनी, जब अस्पताल स्टाफ को यह पता लगा कि लड़की अविवाहित है और गर्भवती है। जांच में पता लगा कि उसे प्रसव पीड़ा है। कुछ ही देर बाद लड़की ने एक स्वस्थ लड़के को जन्म दे दिया। इस बीच अस्पताल स्टाफ की ओर से पुलिस भी बुला ली गई।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर थाना प्रभारी रवि कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन शुरू की। पहले मामला क्या है, यह साफ नहीं हो पाया। पुलिस ने दुष्‍कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं युवती की सुरक्षा में महिला पुलिस तैनात की गई है।

    ...शुरूआती छानबीन में यही पता लगा है कि बच्चे को जन्म देने वाली लड़की अविवाहित है, लेकिन वह बालिग है। दुष्‍कर्म का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। लड़की और उसके परिजनों के ब्यान दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

    --रवि कुमार, एसएचओ, शहर थाना, बहादुरगढ़।

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप