Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा सरकार 30 हजार पदों पर कर्मचारियों को करेगी भर्ती : मंत्री कृष्ण बेदी

    By manoj kumarEdited By:
    Updated: Tue, 04 Jun 2019 12:38 PM (IST)

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कई विभागों में पद खाली है। सभी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। यह भर्ती आगामी 3 महीनों के अंदर पूरी की जाएगी।

    हरियाणा सरकार 30 हजार पदों पर कर्मचारियों को करेगी भर्ती : मंत्री कृष्ण बेदी

    फतेहाबाद, जेएनएन। प्रदेश सरकार आगामी कुछ दिनों में 30 हजार कर्मचारियों की भर्ती करने के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगी। कर्मचारियों की भर्ती व अन्य मुद्दों को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बात हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने फतेहाबाद में मीडिया से साझा की। कृष्ण बेदी ने कहा कि कई विभागों में पद खाली है। सभी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। यह भर्ती आगामी 3 महीनों के अंदर पारदर्शिता के साथ कर दी जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में भी भाजपा दो तिहाई से अधिक सीट जीतेंगी। कांग्रेस पार्टी के सभी नेता अपने क्षेत्र में चौधर लाने की बात करते हैं, जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल जनता के सेवक के रूप में कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद को जनता का सेवक मानते हैं। जनता को अब चौधरी पसंद नहीं, बल्कि सेवक पंसद है। ऐसे में हरियाणा की जनता विधानसभा चुनावों में फिर से चौधरियों का हराकर सेवक को दोबारा से मुख्यमंत्री बनाएगी। राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि अब तक जीते हुए नुमाइदों का जनता अभिनंदन समारोह आयोजित करती थी।

    पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भाजपा पार्टी के वर्करों का अभिनंदन करेंगे। जिसकी बदौलत भाजपा ने लोकसभा चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं के अभिनंदन के कार्यक्रम 5 जून से हिसार से शुरू होगा। जो प्रत्येक जिले में आयोजित होंगे। फतेहाबाद में 7 जून को शाम को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में भाजपा की लहर है। जिसके चलते कांग्रेस के कई नेता विधानसभा चुनाव लडऩे से मना कर रहे हैं।

     

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप