हिसार में सब्जी मंडी के पीछे मिला व्यक्ति का शव, शराब पीने से मौत की आशंका
हिसार की नई सब्जी मंडी में रामनाथ नामक एक व्यक्ति का शव पाया गया। पुलिस जांच में पता चला कि वह शराब पीने का आदी था और अत्यधिक शराब के सेवन से उसकी मौत हुई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है। मृतक मजदूरी करता था और मंडी में ही रहता था।

जागरण संवाददाता, हिसार। शहर की नई सब्जी मंडी पुलिस चौकी के पीछे शुक्रवार दोपहर बाद एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान गंगवा निवासी 45 वर्षीय रामनाथ के रूप में हुई।
एचटीएम थाना पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा स्वजनों को सौंप दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रामनाथ शराब पीने का आदी था और अत्यधिक शराब के सेवन से उसकी मौत हो गई।
बाकी विसरा जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। उसके बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। मृतक के स्वजनों ने बताया कि रामनाथ मजदूरी का काम करता था। काफी समय से वह नई सब्जी मंडी में काम करता था।
अक्सर यहीं पर रहता था। वह शराब पीने का आदी थी। शुक्रवार को अधिक शराब पीने के कारण उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी थी। पुलिस ने शव को कबजे में ले सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा और स्वजनों को सूचना दी थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।