Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahashivratri 2021 : एक साल बाद महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, जलाभिषेक कर मांगी मन्नत

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Thu, 11 Mar 2021 09:00 AM (IST)

    कोरोना संक्रमण के दौर के चलते बीती महाशिवरात्रि पर मंदिरों के कपाट बंद हो गए थे। धीरे-धीरे मंदिरों के कपाट खुलने शुरू हुए और इस महाशिवरात्रि पर मंदिरों में भगवान शिव की पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

    Hero Image
    महाशिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे श्रद्धालु

    भिवानी, जेएनएन। महाशिवरात्रि पर्व पर एक साल बाद मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। कोरोना संक्रमण के दौर के चलते मंदिरों के कपाट  बंद हो गए थे। धीरे-धीरे मंदिरों के कपाट खुलने शुरू हुए और इस महाशिवरात्रि पर मंदिरों में भगवान शिव की पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वीरवार सुबह ही शहर के प्रमुख मंदिर जोगीवाला में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। भगवान शिव के जयकारों के साथ पूजा आराधना की गई। मंदिरों में भगवान शिव के भजन गूंजते रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नत

    महाशिवरात्रि पर व्रत रखने वाली महिलाएं और दूसरे श्रद्धालु सुबह ही मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए पहुंच गए श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव की पूजा आराधना की और कुशलक्षेम के लिए मन्नत मांगी।

    मंदिरों के आसपास सजी स्टाल

    पहली बार एक साल बाद मंदिरों के आसपास स्टाल सजी नजर आई। श्रद्धालु भी खूब उत्साहित दिखे। इस दौरान महिलाओं बच्चों ने खरीदारी भी की। कई दुकानदारों ने बताया की कोरोना काल में कामकाज ही ठप होकर रह गया था। बहुत दिनों बाद महाशिवरात्रि पर और रौनक नजर आ रही है। भगवान से सबका भला करें।

    छोटी काशी में दिखा धार्मिक आस्था का सैलाब

    छोटे काशी भिवानी के मंदिरों में विशेषकर जोगी वाला मंदिर, बाबा जहर गिरी मंदिर, प्राचीन हनुमान जौहड़ी मंदिर, खाकी बाबा मंदिर, सेठ किरोड़ीमल मंदिर आदि अनेक मंदिरों में महाशिवरात्रि पर सुबह के समय श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंच गए मंदिरों में भी पूजा आराधना के लिए विशेष व्यवस्था की गई।

    श्रद्धालु बोले जलाभिषेक कर बहुत अच्छा लग रहा

    पूजा अर्चना करने के लिए जोगी वाला मंदिर में आए संजीव बोले बहुत दिनों बाद महाशिवरात्रि पर मंदिर पूरी तरह से खुले हैं। जलाभिषेक कर बहुत अच्छा लग रहा है। सविता बोली भगवान भोलेनाथ की कृपा से महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने और पूजा आराधना करने का अवसर मिला है। बाबा भोलेनाथ सबकी मनोकामना पूरी करें।

    महाशिवरात्रि पर्व पर भिवानी के लोगों में आस्था देखते ही बनती है। भगवान भोलेनाथ श्रद्धालुओं पर विशेष मेहरबान रहते हैं और सबकी मनोकामना पूरी करते हैं।

    महंत वेदनाथ, जोगी वाला मंदिर भिवानी।


    हिसार और आस-पास के जिलों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

     

    हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

     

    पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें