Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    LPG Cylinder Price Hike: झज्जर में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के विरोध में रोष प्रदर्शन

    By Rajesh KumarEdited By:
    Updated: Wed, 06 Jul 2022 03:04 PM (IST)

    LPG Cylinder Price Hike झज्जर में एसयूसीआई के कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के विरोध में रोष प्रदर्शन किया। मौजूद लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इस अवसर पर ओमबीर सिंह ने कहा कि महंगाई बेलगाम हो गई है।

    Hero Image
    झज्जर में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने के विरोध में प्रदर्शन।

    जागरण संवाददाता, झज्जर। तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। बुधवार को एस.यू.सी.आई.(कम्यु.) पार्टी के लोकल कमेटी सचिव ओमबीर सिंह की अगुवाई में पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने स्थानीय रेवाड़ी बाईपास पर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 50 रूपये बढ़ाने के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौजूद लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इस अवसर पर ओमबीर सिंह ने कहा कि महंगाई बेलगाम हो गई है, इससे पहले इतनी महंगाई कभी नहीं बढ़ी, जितनी अब बढ़ रही है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, सीएनजी समेत तमाम ईंधनों के दाम आसमान छू रहे हैं।

    जरूरत की हर चीज महंगी हो रही है

    रसोई गैस के दामों ने हर घर का बजट बिगाड़ दिया है, इससे मेहनतकश लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। धीरे-धीरे रसोई गैस के साथ जरूरत की हर चीज़ महंगी होकर गरीबों की पहुंच से बाहर हो गई है। ईंधन तथा अन्य कई चीजों के दाम खुद सरकार बढ़ा रही है। आमदनी तो बढ़ती नहीं परंतु आज के समय में खर्चे दुगने हो गए हैं।

    मिस्त्री रोहतास सिंह ने कहा कि करोड़ों युवा-युवतियां रोजगार के लिए मारे- मारे फिर रहे हैं। हरियाणा में बेरोजगारी की दर पूरे देश में सबसे अधिक है। सरकारी स्कूलों में 40,000 पद अध्यापकों के खाली पड़े हैं और उन पदों पर स्थाई भर्ती करने के बजाए हरियाणा सरकार रिटायर्ड अध्यापकों की सेवा लेने जा रही है।

    जब रोजगार नहीं होगा तो घर का खर्चा कैसे चलाएंगे

    अग्निपथ स्कीम के तहत फौज में भी केवल 4 साल के लिए भर्ती किए जा रहे हैं। जब कोई रोजगार ही नहीं है, तो घर का खर्चा कैसे चलाएंगे। ऐसे में उन्होंने आमजन से बढ़ती महंगाई तथा बेरोजगारी के खिलाफ जन आंदोलन तेज करने की अपील करते हैं। इस अवसर पर हरीश, संसार सुरहेती, जतिन कुमार, रोहतास सिंह, प्रवीन शेखूपर, किशन, महेश तथा अन्य उपस्थित रहे।