कुलदीप बिश्नोई की टिप्पणी से हिसार में बवाल, OBC समाज ने बीजेपी नेता का फूंका पुतला; क्या है पूरा विवाद?
हिसार में भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई की कांग्रेस विधायक चंद्रप्रकाश पर टिप्पणी के विरोध में ओबीसी छात्र मोर्चा ने प्रदर्शन ...और पढ़ें
-1794814241755_m.webp)
कुलदीप बिश्नोई की टिप्पणी से ओबीसी समाज ने किया प्रदर्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
HighLights
कुलदीप बिश्नोई की टिप्पणी पर ओबीसी छात्र मोर्चा का प्रदर्शन
हिसार में बिश्नोई का पुतला फूंका, माफी की मांग
विधायक चंद्रप्रकाश को 'घटिया' कहने पर विवाद बढ़ा
जागरण संवाददाता, हिसार। भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई की आदमपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रप्रकाश पर की गई टिप्पणी के विरोध में रविवार को गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में ओबीसी छात्र मोर्चा ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट पर बिश्नोई का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
उन्होंने बिश्नोई से सार्वजनिक रूप से ओबीसी समाज से माफी मांगने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सैनी और विश्वविद्यालय अध्यक्ष सतपाल वर्मा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कहा गया कि राजनीतिक विरोध के बावजूद किसी समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भाषा स्वीकार नहीं की जाएगी।
क्या है विवाद?
इस विवाद की शुरुआत 11 नवंबर को उस दौरान हुई, जब बिश्नोई परिवार हिसार के आदमपुर में बने नए मकाने में गृह प्रवेश कर रहा था। उस समय कुलदीप बिश्नोई ने मीडियाकर्मियों से बातचीत भी की।
इस मौके पर पत्रकारों ने जब विधायक चंद्रप्रकाश के एक बयान को लेकर प्रतिक्रिया मांगी। बयान में विधायक ने कहा था कि काम वह करवाते हैं और उसका फीता भव्य बिश्नोई काट जाते हैं।
इस पर कुलदीप ने स्थानीय विधायक को घटिया बताया और कहा कि वह ऐसे लोगों की बात का जवाब नहीं देते। कुलदीप ने कहा कि आदमपुर में क्या हो रहा है और काम कौन करवा रहा है। यहां की जनता अच्छे से जानती है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार को भी भली प्रकार पता है। उन्होंने विधायक चंद्रप्रकाश को चुनौती देते हुए कहा कि वह क्षेत्र के कामकाज को लेकर डिबेट भी कर सकते हैं।
कुलदीप बिश्नोई की इस टिप्पणी को विधायक पद की गरिमा और ओबीसी समाज के लिए अपमान बताया गया। बता दें कि विधायक चंद्रप्रकाश हरियाणा कांग्रेस के ओबीसी विभाग के चेयरमैन भी हैं।
आदमपुर से जीते थे चंद्रप्रकाश
साल 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने आदमपुर सीट से चंद्र प्रकाश को उतारा था, जबकि बीजेपी ने कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई पर दांव खेला। इस चुनाव में चंद्र प्रकाश ने भव्य बिश्नोई को 1268 वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।