विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिश्नोई परिवार के गृह प्रवेश में आदमपुर पहुंचे बहादुरगढ़ के नेता, दिया खास तोहफा; PHOTOS

Published: Thu, 12 Nov 2026 05:49 PM (IST)

बिश्नोई परिवार के गृह प्रवेश समारोह ने आदमपुर की सियासत में हलचल मचा दी, जिसमें प्रदेशभर से नेता और समर्थक ...और पढ़ें

कलश लेकर गृह प्रवेश करतीं आईएएस परी बिश्नोई।

कलश लेकर गृह प्रवेश करतीं आईएएस परी बिश्नोई।

HighLights

  1. बिश्नोई परिवार के गृह प्रवेश में उमड़ा भारी जनसमूह।

  2. कुलदीप बिश्नोई का नया घर राजस्थानी हवेली जैसा भव्य।

  3. समारोह में देसी पकवानों की विशेष दावत का आयोजन।

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। बिश्नोई परिवार के गृह प्रवेश ने आदमपुर की सियासत को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है और इस कार्यक्रम में जिस तरह का हुजूम उमड़ा उसने परिवार की मजबूती का ही अहसास कराया है।

इस मौके पर प्रदेश के कोने-कोने के अलावा राजस्थान और अन्य राज्यों से भी समर्थक एवं शुभचिंतक बिश्नोई परिवार को बधाई देने पहुंचे। ऐसे में बहादुरगढ़ से भी नेता आदमपुर पहुंचे और बिश्नोई परिवार को बधाई दी। 

82059398

कुलदीप बिश्नोई को भेंट देते पूर्व पार्षद जसवीर सैनी

पूर्व पार्षद जसवीर सैनी पहुंचे आदमपुर

बहादुरगढ़ के पूर्व पार्षद जसवीर सैनी ने आदमपुर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी भजन लाल की समाधि स्थल पर उन्हें नमन किया। पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और प्रदेश के विकास में उनके योगदान को याद किया।

82067247

आदमपुर: हवन में आहुति देते कुलदीप बिश्नोई, साथ में रेणुका बिश्नोई, भव्य बिश्नोई, परी बिश्नोई, सिया व अन्य। जागरण

इसके बाद पूर्व पार्षद कुलदीप बिश्नोई के नए गृह प्रवेश के अवसर पर पहुंचे और शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया है।

चौधरी भजनलाल ने आदमपुर की धरती से ही अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था और जनता के बीच रहकर सेवा की। आज भी आदमपुर की जनता उन्हें अपने दिलों में बसाए हुए है।

राजस्थानी शाही हवेली की तर्ज पर तैयार छह मंजिला आलीशान भवन

  • कुलदीप बिश्नोई का नया आवास राजस्थान की पारंपरिक हवेलियों की तर्ज पर तैयार छह मंजिला बनाया गया है।
  • इमारत में नक्काशीदार खंभे, आकर्षक बालकनियां और पारंपरिक हवेली शैली की झलक दिखाई देती है।
  • बाहरी दीवारों पर राजस्थान धौलपुर के प्रसिद्ध पत्थर लगाए गए है। प्रांगण में इंटरलाकिंग टाइल्स बिछाई गई हैं।
  • मुख्य प्रवेश द्वार पर शीशम की लकड़ी से बने विशाल शाही दरवाजे लगाए गए हैं। इन पर पीतल के गोल स्टड इसकी भव्यता को और बढ़ाते हैं।
  • दरवाजों का डिजाइन किसी प्राचीन राजस्थानी किले की याद दिलाता है।
  • इस आलीशान भवन में कुल 12 कमरे बनाए गए हैं। ग्राउंड फ्लोर पर कार्यालय की व्यवस्था की गई है।
  • एक मंजिल पर भव्य बिश्नोई और दूसरी मंजिल पर कुलदीप बिश्नोई का निवास रहेगा।
  • भवन में प्रवेश करते ही विशाल हाल नजर आता है, जहां थिएटर स्टाइल में कुर्सियां लगाई गई हैं।
  • हॉल की जालीदार दीवारें इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं। सबसे ऊपरी मंजिल पर आधुनिक जिम बनाया गया है।
 
82068016
 
आदमपुर में गृह प्रवेश समारोह के दौरान बिश्नोई समाज की परंपरा के अनुसार पाहल ग्रहण करतीं आइएएस परी बिश्नोई। जागरण

देसी घी के हलवे और चूरमे से महकी दावत

  • गृह प्रवेश समारोह में मेहमानों के स्वागत के लिए विशेष देसी पकवानों की व्यवस्था की गई थी।
  • भोजन तैयार करने के लिए आदमपुर के अलावा फतेहाबाद से हलवाई बुलाए गए थे।
  • मेहमानों के लिए देसी घी का हलवा, चूरमा, शाही पनीर, सरसों का साग, दाल मखनी, आलू-जीरा, कढ़ी, चावल व रायता सहित कई व्यंजन तैयार किए गए।
  • मिठाई में देसी घी की जलेबी और लड्डू परोसे गए।

82068114

आदमपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता को नया घर दिखाते कुलदीप बिश्नोई व अन्य। जागरण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।