विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिश्नोई परिवार की घर वापसी, राजस्थानी नक्काशी के साथ आदमपुर में बना सबसे ऊंचा महल; कल होगा भव्य गृह प्रवेश

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:10 AM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2026 11:58 AM (IST)

कुलदीप बिश्नोई के आदमपुर स्थित नवनिर्मित महल में 11 नवंबर को गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह महल राजस्थानी स्थापत्य कला पर आधारित है।

आदमपुर में बना भव्य महल (जागरण फोटो)

आदमपुर में बना भव्य महल (जागरण फोटो)

HighLights

  1. कुलदीप बिश्नोई के आदमपुर महल का गृह प्रवेश 11 नवंबर को

  2. महल राजस्थानी स्थापत्य कला और पीले टेंट से सजा है

  3. पूर्व सीएम भजनलाल की राजनीतिक शुरुआत की जगह पर बना

संवाद सहयोगी, मंडी आदमपुर। आदमपुर की अनाज मंडी में कुलदीप बिश्नोई के नवनिर्मित महल में 11 नवंबर को गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

राजस्थानी स्थापत्य कला की तर्ज पर तैयार करवाया गया यह महल अपनी विशेष बनावट और पारंपरिक वास्तुशैली को लेकर चर्चा में है। महल के गृह प्रवेश कार्यक्रम को लेकर की गई सजावट में पीले रंग के टेंट ने राजनीतिक हलकों में पुरानी यादें ताजा कर दी हैं।

पीला रंग देखते ही लोगों को हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) के दौर की याद आने लगी। हजकां के समय पीला रंग पार्टी की पहचान और आयोजनों में विशेष रूप से नजर आता था। ऐसे में गृह प्रवेश समारोह में पीले टेंट की सजावट चर्चा का विषय बनी हुई है।

vishnoi_familys

कुछ इस तरह नजर आया पीले रंग का टेंट

राजस्थानी शैली में तैयार करवाए गए महल में पारंपरिक वास्तुकला की झलक देखने को मिलती है। इसके निर्माण में महलनुमा स्वरूप और राजस्थानी शैली को विशेष महत्व दिया गया है।

11 नवंबर को होने वाले गृह प्रवेश कार्यक्रम में धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की जाएगी। महल की भव्यता और पीले टेंट की सजावट के चलते यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

आपके स्वागत के लिए तैयार रहूंगा: कुलदीप बिश्नोई

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि इस चौखट पर पिताजी चौधरी भजनलाल जी ने आपसे जो रिश्ता जोड़ा था, उसे निभाना मेरे और भव्य के जीवन का सबसे बड़ा संकल्प है। आपका विश्वास हर संघर्ष में मेरी ताकत बना है और आपका स्नेह इस परिवार की सबसे बड़ी पूंजी है।

कल, 11 नवंबर को आदमपुर में गृह प्रवेश के अवसर पर आप सबकी राह देखूंगा। आइए, आशीर्वाद दीजिए कि इस घर से जनसेवा की वह परंपरा उसी समर्पण से आगे बढ़ती रहे।

जिस अपनेपन से आप पिताजी के पास आते थे, उसी हक से मेरे पास आइए। यह घर आपका है और आपका कुलदीप भी। 

यही से शुरू हुई थी भजनलाल की राजनीति

दुकान क्रमांक 106 और 107 बिश्नोई परिवार के लिए काफी महत्वपूर्ण है। हरियाणा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी भजनलाल ने अपने शुरुआती दिनों में आदमपुर में घी बेचने का काम किया था।

यहीं से उन्होंने कारोबार को रफ्तार दी। समय के साथ-साथ यह भजनलाल परिवार के लिए राजनीतिक गतिविधियों और समर्थकों से मुलाकात का मुख्य केंद्र बन गया। अब इसी जगह पर आवास तैयार होने से दुकान से जुड़ी पुरानी परंपरा को फिर ताजा किया जा रहा है।

bishnoi_pariwars

कैसा है यह महल?

खास बात है कि बिश्नोई परिवार ने दुकान की जगह महल बनवाया है और यह सबसे ऊंचा आवास है। इसके निचले भाग में हॉल और कार्यालय तैयार किए गए हैं ताकि आने-जाने वाले लोगों से मुलाकात की जा सके।

वहीं, ऊपर के मालों में परिवार के रहने की व्यवस्था की गई है। अब बिश्नोई परिवार इसी महल में रहेगा। मौजूदा समय में परिवार का ज्यादातर वक्त हिसार और दिल्ली में मौजूद आवासों पर व्यतीत होता है।

संबंधित खबरें:

बिश्नोई परिवार की घर वापसी, आदमपुर में बसेगा नया आशियाना; दीवाली बाद होगी गृह प्रवेश

टूट गया 52 साल पुराना भजनलाल परिवार का वर्चस्‍व, आदमपुर में अपने बूथ में भी हारे भव्‍य


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।