विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आदमपुर से ही चलेगी बिश्नोई परिवार की सियासत, नए महल में आने के बाद कुलदीप का एलान- जल्द होगा बड़ा शक्ति प्रदर्शन

Published: Thu, 12 Nov 2026 08:00 AM (IST)

आदमपुर में कुलदीप बिश्नोई के नए महलनुमा आवास का गृह प्रवेश समारोह सियासी शक्ति प्रदर्शन का मंच बन गया। इस ...और पढ़ें

आदमपुर: हवन में आहुति देते कुलदीप बिश्नोई, साथ में रेणुका बिश्नोई, भव्य बिश्नोई, परी बिश्नोई, सिया व अन्य। जागरण

आदमपुर: हवन में आहुति देते कुलदीप बिश्नोई, साथ में रेणुका बिश्नोई, भव्य बिश्नोई, परी बिश्नोई, सिया व अन्य। जागरण

HighLights

  1. आदमपुर में कुलदीप बिश्नोई के नए घर का सियासी शक्ति प्रदर्शन

  2. कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर को स्थायी राजनीतिक मुख्यालय घोषित किया

  3. बिश्नोई परिवार जल्द ही बड़ी रैली कर अपनी ताकत दिखाएगा

संवाद सहयोगी, मंडी आदमपुर। आदमपुर की सियासत में एक बार फिर बिश्नोई परिवार ने अपनी मजबूत मौजूदगी का अहसास करवाया। पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के नवनिर्मित महलनुमा आवास का गृह प्रवेश समारोह धार्मिक आस्था, पारिवारिक मिलन और सियासी शक्ति प्रदर्शन का बड़ा मंच बन गया।

राजस्थान की शाही हवेली की तर्ज पर तैयार इस आलीशान आवास में आयोजित समारोह में हजारों लोगों का हुजूम उमड़ा। प्रदेश के कोने-कोने के अलावा राजस्थान और अन्य राज्यों से भी समर्थक एवं शुभचिंतक बिश्नोई परिवार को बधाई देने पहुंचे।

समारोह का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश कुलदीप बिश्नोई के उस ऐलान से निकला, जिसमें उन्होंने आदमपुर को ही अपना स्थायी राजनीतिक मुख्यालय बनाए रखने की बात कही।

kuldeep_bishnoi_news

कार्यक्रम में कुलदीप बिश्नोई को शुभकामना देते पूर्व पार्षद जसबीर सैनी व अन्य। स्वयं

साथ ही उन्होंने आने वाले समय में एक बड़ी रैली करने की घोषणा कर राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता, कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, पूर्व मंत्री संपत सिंह सहित अनेक राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी ने आयोजन की अहमियत और बढ़ा दी।

archana_news

आदमपुर में गृह प्रवेश कार्यक्रम में पहुंची भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का स्वागत करते कार्यकर्ता। जागरण

56 साल से सुन रहे आदमपुर छोड़ने की बातें, हम भागने वालों में से नहीं: कुलदीप

पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि पिछले 56 वर्षों से यह बातें सुनते आ रहे हैं कि बिश्नोई परिवार आदमपुर छोड़कर चला जाएगा, लेकिन हम भागने वालों में से नहीं हैं, बल्कि डटकर मुकाबला करने वालों में से हैं। आदमपुर ही हमारा राजनीतिक मुख्यालय रहेगा।

kuldeep_bishnoi_wife

आदमपुर में गृह प्रवेश समारोह के दौरान बिश्नोई समाज की परंपरा के अनुसार पाहल ग्रहण करतीं आइएएस परी बिश्नोई। जागरण

 उन्होंने कहा कि हरियाणा के लगभग हर क्षेत्र के गांवों के अलावा राजस्थान और दूसरे प्रदेशों से भी लोग परिवार को आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। आने वाले समय में एक बड़ी रैली आयोजित कर लोगों के बीच अपनी ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा।

दादा भजनलाल की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प: भव्य

पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई ने कहा कि आदमपुर उनका घर है और यहां की जनता के साथ परिवार का भावनात्मक जुड़ाव है। 36 बिरादरी के लोगों का उन्हें लगातार प्यार, समर्थन और आशीर्वाद मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि चौधरी भजनलाल के पदचिह्नों पर चलते हुए क्षेत्र की सेवा और विकास की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।

bishnoi_familys

आदमपुर समारोह में भोज के दौरान लोगों से मिलते कुलदीप बिश्नोई, दुड़ाराम व अन्य। जागरण

आदमपुर की जनता के बीच आते रहेंगे कुलदीप, भव्य: रेणुका

पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई ने कहा कि भव्य बिश्नोई ने अपने विधायक कार्यकाल में क्षेत्र में काफी विकास कार्य करवाए और समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि परिवार का आदमपुर से जुड़ाव पहले की तरह बना रहेगा। कुलदीप बिश्नोई, भव्य बिश्नोई और वह स्वयं लगातार आदमपुर आते रहेंगे तथा लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

रणधीर पनिहार ने भेंट की गाड़ी

नलवा के भाजपा विधायक रणधीर पनिहार की ओर से कुलदीप बिश्नोई को एक गाड़ी भेंट की गई। समारोह में आइएएस परी बिश्नोई, भाई कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई और पूर्व विधायक दूड़ाराम भी परिवार सहित पहुंचे। गृह प्रवेश की धार्मिक रस्में पूरे विधि-विधान से संपन्न हुईं। पति भव्य के साथ परी बिश्नोई ने कलश लेकर नए आवास में प्रवेश किया। इसके बाद हवन-यज्ञ और पूजा-अर्चना की गई। पूरे समारोह में पीले रंग की विशेष थीम आकर्षण का केंद्र रही।

राजस्थानी शाही हवेली की तर्ज पर तैयार छह मंजिला आलीशान भवन

कुलदीप बिश्नोई का नया आवास राजस्थान की पारंपरिक हवेलियों की तर्ज पर तैयार छह मंजिला बनाया गया है। इमारत में नक्काशीदार खंभे, आकर्षक बालकनियां और पारंपरिक हवेली शैली की झलक दिखाई देती है। बाहरी दीवारों पर राजस्थान धौलपुर के प्रसिद्ध पत्थर लगाए गए है। मुख्य प्रवेश द्वार पर शीशम की लकड़ी से बने विशाल शाही दरवाजे लगाए गए हैं।

इन पर पीतल के गोल स्टड इसकी भव्यता को और बढ़ाते हैं। दरवाजों का डिजाइन किसी प्राचीन राजस्थानी किले की याद दिलाता है। इस आलीशान भवन में कुल 12 कमरे बनाए गए हैं। ग्राउंड फ्लोर पर कार्यालय की व्यवस्था की गई है। सबसे ऊपरी मंजिल पर आधुनिक जिम बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- बिश्नोई परिवार को नए महल में गृह प्रवेश पर मिला स्कॉर्पियो का नया मॉडल, विधायक रणधीर पनिहार ने निभाई पक्की यारी

यह भी पढ़ें- आदमपुर में बिश्नोई परिवार का गृह प्रवेश, 50 हजार लोगों के लिए शाही भोजन; महल जैसी कोठी में जिम से लेकर दफ्तर तक

 

 



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।