विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिश्नोई परिवार को नए महल में गृह प्रवेश पर मिला स्कॉर्पियो का नया मॉडल, विधायक रणधीर पनिहार ने निभाई पक्की यारी

Published: Wed, 11 Nov 2026 03:11 PM (IST)

हरियाणा के हिसार के आदमपुर में बिश्नोई परिवार ने अपने राजस्थानी शैली के नए महल में गृह प्रवेश किया। इस ...और पढ़ें

विधायक रणधीर सिंह ने गिफ्ट की स्कॉर्पियो गाड़ी (जागरण फोटो)

विधायक रणधीर सिंह ने गिफ्ट की स्कॉर्पियो गाड़ी (जागरण फोटो)

डिजिटल डेस्क, हिसार। हरियाणा के हिसार के अंतर्गत आदमपुर मंडी में बने नए महल में बुधवार को बिश्नोई परिवार का गृह प्रवेश हुआ। राजस्थानी शैली से बने इस महल में कुलदीप बिश्नोई के परिवार का आगमन बड़े ही धूम-धाम से हुआ।

भवन में बुधवार सुबह हवन-पूजन किया गया। इस बीच परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। इसके बाद भव्य बिश्नोई की पत्नी आईएएस परी बिश्नोई ने कलश लेकर घर में प्रवेश किया।

इस मौके पर 50 हजार लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। मेहमानों के लिए मेन्यू में पनीर बटर मसाला, आलू की सब्जी, सरसों का साग, दाल मखनी, चावल, कढ़ी और रायता जैसे व्यंजन शामिल रहे। इसके साथ ही अतिथियों के लिए मिठाई में देसी घी का हलवा और जलेबी भी थी।

जनता, कार्यकर्ताओं के साथ भजनलाल परिवार के करीबी भी इस आयोजन में नजर आए। इसी फेहरिस्त में बिश्नोई परिवार के पुराने दोस्त और हिसार की नलवा विधानसभा सीट से विधायक रणधीर पनिहार ने दोस्ती की मिसाल पेश करते हुए कुलदीप बिश्नोई को सफेद रंग की स्कॉर्पियों-एन गाड़ी गिफ्ट की।

रणधीर पनिहार को लेलकर कुलदीप बिश्नोई की प्रतिक्रिया...

 

कुलदीप बिश्नोई के खास है विधायक रणधीर पनिहार

नलवा विधानसभा सीट से विधायक रणधीर पनिहार लंबे वक्त से कुलदीप बिश्नोई और चौधरी भजनलाल के सबसे करीबी सहयोगियों में माने जाते हैं।

कुलदीप बिश्नोई और रणधीर पनिहार लंबे वक्त से काफी अच्छे दोस्त रहे हैं। हरियाणा जनहित कांग्रेस (HJC) से लेकर कांग्रेस और फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने तक दोनों साथ-साथ रहे।

2024 के चुनाव में किया था प्रचार

साल 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में नलवा विधानसभा क्षेत्र से सीट दिलवाने के लिए कुलदीप बिश्नोई ने रणधीर पनिहार के लिए लॉबिंग की थी। इसके बाद टिकट मिलने पर कुलदीप ने जमकर चुनाव प्रचार भी किया।

यही नहीं जब दोनों नेता कांग्रेस में थे उस दौरान बिश्नोई ने कांग्रेस में रहते हुए रणधीर पनिहार को टिकट दिलवाने की पैरवी भी की थी। यही कारण है कि रणधीर पनिहार समय-समय पर सार्वजनिक मंच हो या फिर साक्षात्कार कुलदीप बिश्नोई के प्रति अपना आभार प्रकट करना नहीं भूलते।

भजनलाल फैमिली मेरा परिवार: रणधीर पनिहार

रणधीर पनिहार यह तक कह चुके हैं कि वह भजनलाल परिवार को अपनी फैमिली मानते हैं। कुलदीप बिश्नोई या उनके बेटे भव्य बिश्नोई के लिए वह अपनी सीट तक छोड़ने के लिए तैयार रहते हैं।

रणधीर पनिहार के पिता स्व मानसिंह कसवां चौधरी भजनलाल के साथी रहे हैं। इसके बाद इनके बेटे रणधीर पनिहार कुलदीप बिश्नोई के साथ रहते हैं और अब भव्य बिश्नोई के साथ इनका बेटा भूपेंद्र पनिहार साथ रहते हुए राजनीति करते हैं।

कौन हैं रणधीर?

साल 2024 के विधानसभा चुनाव में रणधीर ने कांग्रेस के अनिल माल को भारी मतों से शिकस्त दी थी। उन्होंने अनिल मान को तकरीबन 12144 वोटों से हराया था। रणधीर परिहार को करीब 6630 वोट हासिल हुए थे।

हालांकि, साल 2019 के चुनाव में रणधीर को हार मिली थी। उस समय बीजेपी के रणबीर गंगवा ने कांग्रेस के रणधीर पनिहार (उस समय रणधीर पनिहार कांग्रेस में थे) को आसानी से हरा दिया था। खास बात है कि नलवा सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के लिए इस सीट पर जीत हासिल करना आसान बन जाता है।

बिश्नोई फैमिली से आई फोटोज़

bishnoi_family_news (1)

विधायक द्वारा स्कॉर्पियो गिफ्ट किए जाने पर कुलदीप बिश्नोई ने दी प्रतिक्रिया...

bishnoi_family_adampur

आदमपुर में बने नए भवन में आज बिश्नोई परिवार ने गृह प्रवेश किया है।

bishnoi_family_news

यह भी पढ़ें- आदमपुर में बिश्नोई परिवार का गृह प्रवेश, 50 हजार लोगों के लिए शाही भोजन; महल जैसी कोठी में जिम से लेकर दफ्तर तक

यह भी पढ़ें- बिश्नोई परिवार की घर वापसी, राजस्थानी नक्काशी के साथ आदमपुर में बना सबसे ऊंचा महल; कल होगा भव्य गृह प्रवेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।