Karwa Chauth 2022 Moon Time Hisar Today: करवाचौथ पर हिसार में कब दिखाई देगा चांद, बन रहा है विशेष संयोग
Karwa Chauth 2022 Moon Time Hisar करवा चौथ पर इस बार बेहद ही शुभ संयोग बन रहा है इस दौरान यदि चंद्रमा की पूजा की जाए तो दांपत्य जीवन के लिए बेहद शुभ फलदाई माना जा रहा है। करवा चौथ का व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं

जागरण संवाददाता, हिसार। करवा चौथ कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस करवा चौथ पर इस बार बेहद ही शुभ संयोग बन रहा है इस दौरान यदि चंद्रमा की पूजा की जाए तो दांपत्य जीवन के लिए बेहद शुभ फलदाई माना जा रहा है। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती है और कुंवारी कन्या मन अनुकूल जीवनसाथी पाने के लिए इस व्रत को करती है। इस वर्ष मां पार्वती, भगवान शिव और गणेश की पूजा की जाती है। आज शाम 8 बजकर 14 मिनट पर हिसार में चांद दिखेगा। आसपास के जिलों में भी इसी के आसपास समय रहेगा।
करवा चौथ पर चंद्रमा की पूजा करना बेहद शुभ फलदाई
चंद्रमा की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम नक्षत्र 06:41 मिनट पर है। ऐसे में इस समय के बाद पूजा करना लाभकारी रहेगा। चौथ तिथि का आरंभ 12 अक्टूबर को रात में 2:00 बजे से हुआ। 13 अक्टूबर को मध्य रात्रि 3:09 पर समाप्त होगी।
करवा चौथ पर बना बेहद शुभ संयोग
करवा चौथ पर सिद्धि योग बना है। दिन का आरंभ सर्वार्थ सिद्धि योग से हुआ है। इस दिन शुक्र और बुध दोनों एक राशि यानी कन्या राशि में है। इसलिए इस दिन लक्ष्मी नारायण योग बनेगा इसके अलावा बुध और सूर्य भी एक साथ हैं। जिस वजह से बुध आदित्य योग भी इस दिन बन रहा है वही शनि अपनी राशि मकर में होंगे और गुरु मीन राशि में होंगे।
गुरु मीन राशि में और बुध अपनी राशि कन्या में रहेंगे। तीनों ग्रह अपनी स्वराशि में रहेंगे और इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे। यह सभी मिलकर बहुत ही शुभ संयोग बना रहे हैं करवा चौथ का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर शिव परिवार के साथ साथ करवा माता की पूजा उपासना करती हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।