जागरूकता के लिए जिदल स्टेनलेस स्टील कंपनी ने निगम को सौंपे 5 हजार कपड़े के थैले
जागरण संवाददाता हिसार सिगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित होने के बावजूद शहर में धड़ल्ले से इसक

जागरण संवाददाता, हिसार : सिगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित होने के बावजूद शहर में धड़ल्ले से इसका प्रयोग हो रहा है। ऐसे में शहरवासियों को सिगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग नहीं करने के प्रति जागरूक करने की दिशा में जिदल स्टेनलेस स्टिल कंपनी ने नगर निगम प्रशासन को पांच हजार कपड़े के थैले वितरित किए हैं। ये कपड़े के थैले शहर की जनता में वितरित कर उन्हें सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि सभी पर्यावरण बचाव में अपना सहयोग दे। नगर निगम कमिश्नर अशोक कुमार गर्ग ने स्टाफ को ये थैले जनता में वितरित करने के संबंध में दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद अमित ग्रोवर व सचिव राहुल सैनी मौजूद रहे। दिसंबर 2022 पर सिगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से होगा प्रतिबंध
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 के तहत ने एक निर्धारित मापदंड के अनुसार एक जुलाई 2022 से सिगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं जो सिगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग जिनकी मोटाई 120 माइक्रोन से कम है, उनके प्रयोग पर 31 दिसंबर 2022 से प्रतिबंध लगाया जाएगा। 31 दिसंबर से इन पर लगेगी रोक
सिगल यूज प्लास्टिक के तहत ईयरबड, गुब्बारे में लगने वाले प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइसक्रीम स्टिक, सजावट में काम आने वाले थर्माकोल, प्लास्टिक कप, प्लेट, गिलास, कांटा, चम्मच, चाकू, स्ट्रा, ट्रे जैसी कटलेरी आइटम, मिठाई के डिब्बों पर लगाई जाने वाली प्लास्टिक, प्लास्टिक के निमंत्रण पत्र, 100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले पीवीसी बैनर आदि पर रोक लगाई जाएगी। ये भी जानें
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर सिगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को प्रतिबंधित किया था। देश के प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की थी कि वे सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें।
- सिगल यूज प्लास्टिक प्रयोग रोकथाम के लिए निगम ने बताई कमेटी बनाई थी जिसका फील्ड में असर बेअसर दिखाई दे रहा है। वर्जन
सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग कैंसर जैसी बीमारियों को बढ़ावा देता है। सिगल यूज प्लास्टिक का जब हम प्रयोग नहीं करते थे तो कैंसर के मरीज नहीं थे और जिदगी सुकून भरी थी। सिगल यूज प्लास्टिक का जैसे जैसे प्रयोग बढ़ा है, उसका मानव जीवन पर दुष्प्रभाव पड़ा है। मेरी जनता से अपील है कि सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें।
- अशोक कुमार गर्ग, कमिश्नर, नगर निगम हिसार।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।