Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JEE Advanced Result 2025: हिसार के सक्षम जिंदल ने हासिल की ऑल इंडिया दूसरी रैंक, IIT मुंबई से करना चाहता है बीटेक

    Updated: Mon, 02 Jun 2025 09:37 PM (IST)

    हिसार के सक्षम ने जेईई एडवांस्ड में अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कोडिंग में रुचि रखने वाले सक्षम आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना चाहते हैं। उन्होंने कोटा में कोचिंग लेकर और मॉक टेस्ट देकर सफलता प्राप्त की। सक्षम के पिता पैथोलोजिस्ट और माता फिजियोथेरेपिस्ट हैं। उन्होंने दसवीं और बारहवीं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।

    Hero Image
    जेईई एडवांस्ड में हरियाणा के सक्षम जिंदल की आल इंडिया में दूसरी रैंक।

    जागरण संवाददाता, हिसार। हिसार के सेक्टर-14 निवासी ने जेईई एडवांस्ड में आल इंडिया लेवल पर दूसरी रैंक हासिल की है। सक्षम का कोडिंग में रुझान है, लेकिन अभी आइआइटी मुंबई से सीएस ब्रांच में बीटेक करना चाहता है। सक्षम ने बताया कि वह दो वर्ष से जेईई एडवांस्ड की तैयारी कर रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोटा में कोचिंग ली। सभी चैप्टर के बारे में गहनता से पढ़ाई की। गणित विषय शुरूआत से ही फेवरेट रहा है, इसलिए इसमें ही करियर बनाने की सोची थी। सक्षम क्रिकेट का अच्छा खिलाड़ी है। वह अंडर-14 में जिला स्तर तक खेल चुका है। कोविड की वजह से खेल छोड़ना पड़ा था।

    सक्षम के पिता उमेश जिंदल ने पैथोलोजिस्ट हैं और अपनी लैब चलाते हैं। माता अनीता जिंदल फिजियोथेरेपिस्ट हैं। उमेश ने बताया कि सक्षम शुरू से पढ़ाई 4में होशियार था। जेईई की तैयारी के लिए सक्षम एनटीआइटी की किताबें पढ़ता था व ज्यादा से ज्यादा माक टेस्ट देता था। माक टेस्ट से गलतियों को सुधारने व तैयारी करने में बहुत मदद मिली है।

    शुरू से ही पढ़ाई में होशियार

    सक्षम ने दसवीं 98.4 प्रतिशत और बारहवीं में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। बारहवीं में मैथ्स में 99, केमिस्ट्री में 100, इंग्लिश 88 अंक थे। इसके बाद जेईई मेन में 100 पर्सेंटाइल के साथ आल इंडिया में 10वीं रैंक हासिल की थी।