यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महाराजा सूरजमल की जयंती मनाने को लेकर जाट सेवक सभा की बैठक
संवाद सहयोगीबरवाला बरवाला में 13 फरवरी को हिदुओं के अजेय सम्राट महाराजा सूरजमल की ज

संवाद सहयोगी,बरवाला : बरवाला में 13 फरवरी को हिदुओं के अजेय सम्राट महाराजा सूरजमल की जयंती मनाने को लेकर जाट सेवक सभा की बैठक जींद रोड भगत जयबीर पूनिया के कार्यालय पर उपाध्यक्ष साधु राम जाखड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान जाटसेवक संघ के केलैंडर भी वितरित किए गए। इस अवसर पर होम सिंह पूनिया, सत्यवान शास्त्री, राजेश बडाला महासचिव, बलजीत पूनिया कोषाध्यक्ष, तेजवीर, वीरेंद्र रावत, सुभाष, नरेंद्र, रामनिवास, रामकुमार, आजाद सिंह, राजदीप, योगेश चौधरी, पवन, संजय आदि उपस्थित रहे। साधु राम जाखड़ ने बताया कि जयंती के अवसर पर क्षेत्र के विशेष उपलब्धि वाले विद्यार्थियों व खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
