Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्राम पंचायतों के कार्यो की हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल पर मिलेगी जानकारी

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 19 Nov 2020 06:08 AM (IST)

    जिला परिषद एवं डीआरडीए की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शालिनी चेतल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल पर प्रत्येक गांव की पूरी हो चुकी विकास योजनाओं सहित अन्य सभी गतिविधियों की जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध होगी। ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी सरकारी सेवाएं आम आदमी की पहुंच में हों।

    ग्राम पंचायतों के कार्यो की हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल पर मिलेगी जानकारी

    जागरण संवाददाता, हिसार : डिजिटलीकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार ने सभी ग्राम पंचायतों के विभिन्न कार्यो की जानकारी हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल पर उपलब्ध करवाई है। पोर्टल पर पंचायतों का संपूर्ण डिजिटल रिकॉर्ड स्टोर होने के बाद अब देश-दुनिया में कहीं भी बैठकर हरियाणा ग्राम पंचायत से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला परिषद एवं डीआरडीए की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शालिनी चेतल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल पर प्रत्येक गांव की पूरी हो चुकी विकास योजनाओं सहित अन्य सभी गतिविधियों की जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध होगी। ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी सरकारी सेवाएं आम आदमी की पहुंच में हों।

    उन्होंने बताया कि ग्राम दर्शन पोर्टल पर सुझाव/मांग के संबंध में भी एक बॉक्स बनाया गया है, जहां ग्राम पंचायतें अपने सुझाव तथा आवश्यकता के अनुसार अपनी मांगों को रख सकते हैं। आमजन से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर सरपंच तथा संबंधित विधायकों द्वारा समीक्षा उपरांत इस पोर्टल पर अनुमोदन किया जा सकता है। अन्य विभागों की विकास योजना से संबंधित जानकारी और दिशा-निर्देश भी अपलोड किए जाएंगे, ताकि सभी सरकारी सेवाएं आम नागरिकों के लिए सरल बनें। जिला परिषद एवं डीआरडीए की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शालिनी चेतल ने सभी ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अपने सुझाव तथा विकास संबंधी मांगों के लिए ग्राम दर्शन पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करें।