विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा: हिसार में शोक जताने जा रहे लोगों की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 महिलाओं समेत 20 लोग घायल

Published: Fri, 27 Nov 2026 01:26 PM (IST)

हिसार के ढढ़ूर पुल पर एक ट्राले की टक्कर से पिकअप में सवार 20 लोग घायल हो गए, जिनमें सात महिलाएं शामिल हैं। इस हादसे में दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में घायल लोग (जागरण फोटो)

हादसे में घायल लोग (जागरण फोटो)

HighLights

  1. हिसार के ढढ़ूर पुल पर ट्राले ने पिकअप को टक्कर मारी

  2. पिकअप में सवार 20 लोग हुए घायल, सात महिलाएं शामिल

  3. दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल, निजी अस्पताल में भर्ती

जागरण संवाददाता, हिसार। ढढ़ूर पुल पर शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे मिट्टी के ट्राले ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप में सवार 20 लोग घायल हो गए। घायलों में सात महिलाएं शामिल हैं।

इनमें चचेरे भाई कुलदीप और जगदीश की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि अन्य घायलों का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, गांव लुदास के लोग पिकअप में सवार होकर भुना के गांव धारसूल कुला में जगदीश की ससुराल जा रहे थे। वहां उनकी मौसेरी सास का निधन हो गया था।

शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे जब पिकअप ढढ़ूर पुल पर उतर रही थी तो सर्विस रोड की तरफ से आए मिट्टी के ट्राले ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, जबकि ट्राला सड़क के बीचोंबीच रुक गया। हादसे में पिकअप सवार 20 लोग घायल हो गए।

घायलों में राजेश, राजकरण, सरबती और अंगूरी देवी, 65 साल की गुड्डी, अंगूरी, सुमित्रा, चंद्रो देवी,निर्मला सहित अन्य लोग शामिल हैं। सभी को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।

बस अड्डे पर आटो का संतुलन बिगड़ने से पांच घायल

वहीं, हिसार बस अड्डे पर एक ऑटो का संतुलन बिगड़ने से उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में गांव लुदास निवासी 13 वर्षीय खुशी और 14 वर्षीय काफी भी शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें- जलालाबाद में जाम और हादसों पर लगेगा ब्रेक! कटरा-फर्रुखाबाद मार्ग पर मिनी बाइपास के लिए मिले ये दो नए रास्ते

यह भी पढ़ें- पानीपत की कपूर वूलटैक्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियों ने पाया काबू; लाखों का सामान जलकर राख

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।