विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पानीपत की कपूर वूलटैक्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियों ने पाया काबू; लाखों का सामान जलकर राख

By Ambar AgnihotriEdited By: Prince Sharma
Published: Fri, 27 Nov 2026 11:15 AM (IST)

पानीपत के काबड़ी रोड स्थित कपूर वूलटैक्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।

HighLights

  1. काबड़ी रोड स्थित कपूर वूलटैक्स फैक्ट्री में लगी आग

  2. आग से चार मशीनें, कच्चा-तैयार माल जलकर खाक

  3. दमकल की कई गाड़ियों ने मिलकर आग पर पाया काबू

अंबर अग्निहोत्री, पानीपत। काबड़ी रोड स्थित कपूर वूलटैक्स प्राइवेट लिमिटेड में शुक्रवार तड़के फैक्ट्री में आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दिया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की विकरालता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलानी पड़ीं। सोनीपत और एनएफएल से भी एक-एक गाड़ी मंगवाई गई।

आग ने देखते ही देखते फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। इसकी चपेट में आने से वहां रखी चार मशीनें, पालिस्टर, कच्चा माल और तैयार माल जल गया। आग से फैक्ट्री में भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। हालांकि, राहत की बात रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

लीडिंग फायरमैन अमित गोस्वामी ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। आग की गंभीरता को देखते हुए दूसरी जगहों से भी गाड़ियां मंगवाई गईं। दमकलकर्मियों ने लगातार प्रयास कर आग पर काबू पाया।

पानीपत में रूई की फैक्ट्री में लगी थी आग

इससे पहले पिछले सप्ताह पानीपत में एक रूई की फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री में रखी रूई, मशीनरी और अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें- हरियाणा: 7 साल की मासूम से दरिंदगी व हत्या के दोषी को सजा-ए-मौत, BNS के तहत राज्य में दूसरी फांसी

यह भी पढ़ें- हरियाणा के यमुनानगर में छाया सीजन का पहला कोहरा, हिसार की रात सबसे ठंडी; 7.2 डिग्री तक लुढ़का पारा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।