हिसार, जागरण संवाददाता। शहर के मोहल्ले में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने चूली खुर्द निवासी प्रमाेद उर्फ गोलू पर दुष्कर्म करने और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक साल पहले युवक से सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के माध्यम से दोनों की दोस्ती हुई थी। उसके बाद प्रमोद उसको शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। वह उससे मारपीट भी करता है।
महिला ने पुलिस में किया मामला दर्ज
उसने शिकायत की लेकिन दोबारा से शादी का झांसा देकर उसने वह शिकायत वापस दिलवा दी। अब दो फरवरी को वह शराब पीकर घर पर आया और उससे दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरा मामला
वहीं, सातरोड रोड के नजदीक किराये के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला के साथ सिवानी के दिनेश ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने अब महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी
महिला ने कहा कि दिनेश उससे बैंक लोन की किश्त लेने के लिए आता था। उस दौरान उसकी जान पहचान हुई। बाद में वह एक होटल में गया और दुष्कर्म किया। बाद में उसने शादी का झांसा देकर उसका तलाक भी करवा दिया।
अब वह उसके साथ किराये के मकान में रहता है। लेकिन अंतिम बार वह 24 जनवरी को आया था और दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया कि वह उसको जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।