Haryana Politics: आम आदमी पार्टी ने हरियाणा इकाई को किया भंग, जल्द होगी नई टीम की घोषणा; ट्वीट कर दी जानकारी
हरियाणा में AAP ने तत्काल प्रभाव से अपनी हरियाणा इकाई को खत्म कर दिया है। बुधवार को आम आदमी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट कर के इस बात की घोषणा की। पोस्ट में कहा गया कि AAPHaryana का पूरा संगठन तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया गया है।
चंडीगढ़, एएनआई : हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने तत्काल प्रभाव से अपनी हरियाणा AAP इकाई को खत्म कर दिया है, बुधवार को आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट कर के इस बात की घोषणा की। ट्विटर पर किये गए पोस्ट में कहा गया कि @AAPHaryana का पूरा संगठन तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया गया है। हम जल्द ही नए पदाधिकारियों की घोषणा करेंगे।
पिछले साल हरियाणा के कई नेता आप में हुए थे शामिल
यह कदम राज्य में अरविंद केजरीवाल के संगठन को हिला देने का संकेत देता है। पिछले साल पंजाब में आप की शानदार जीत ने पार्टी में शामिल होने के लिए विपक्षी नेताओं की भीड़ लगा दी थी। पंजाब में जीत को अन्य राज्यों, खासकर हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में विस्तार करने की दिशा में आप के बड़े कदम के रूप में देखा गया था। आम आदमी पार्टी ने पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में बड़े पैमाने पर प्रचार किया, जिसमें आप संयोजक केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रैलियों और रोड शो में शामिल हुए। हालांकि, पार्टी केवल 5 विधानसभा सीटें ही जीत सकी। पिछले साल अप्रैल में कांग्रेस के पूर्व हरियाणा प्रमुख अशोक तंवर केजरीवाल की मौजूदगी में दिल्ली आप में शामिल हुए थे।
हरियाणा डेमोक्रेटिक पार्टी का आप से हुआ था गठबंधन
उनके नक्शेकदम पर चलते हुए हरियाणा के पूर्व नेता निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा भी आप में शामिल हो गईं थी। पिता-पुत्री की जोड़ी का आप में स्वागत करते हुए केजरीवाल ने कहा था कि निर्मल सिंह के नेतृत्व वाली पार्टी हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट के सभी कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत है, जिसके बाद हरियाणा डेमोक्रेटिक पार्टी का आप के साथ गठबंधन हो गया था।