Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hisar News : 258 गांवों के 3349 किसानों की 25 हजार एकड़ फसल खराब

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Mon, 10 Apr 2023 07:35 AM (IST)

    किसान खुद अपनी खराब हुई फसल का ब्यौरा प्रशासन के पास क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपडेट कर भेज रहा है। उस जानकारी पर जिला प्रशासन ने उस खराबा का स्पेशल गिरदावरी के माध्यम से पता लगाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है।

    Hero Image
    बारिश के कारण हजारों किसानों की फसल हुई बर्बाद।

    हिसार, जागरण संवाददाता। पिछले दिनों हुई बारिश ने हजारों किसानों की फसल पर पानी फेर दिया है। सरकार की तरफ से खराबा का पता लगाने के लिए स्पेशल गिरदावरी के आदेश दिए गए हैं। किसान खुद अपनी खराब हुई फसल का ब्यौरा प्रशासन के पास क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपडेट कर भेज रहा है। उस जानकारी पर जिला प्रशासन ने उस खराबा का स्पेशल गिरदावरी के माध्यम से पता लगाने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सबसे ज्यादा बास क्षेत्र में 6511 एकड़ भूमि पर फसल खराब हुई

    जिले में देखें तो सबसे ज्यादा बास क्षेत्र 18 गांव के 701 किसानों की 6511 एकड़ भूमि पर फसल खराब हुई है। जिले में पिछले काफी दिनों में बरसात से किसानों की खड़ी फसल को काफी नुकसान हुआ था। बारिश ओर ओलावृष्टि से हुई खराब हुई फसल का मुआवजा किसानों तक पहुंचाने स्पेशल गिरदावरी के आदेश दिए।

    अधि‍कारियों की टीम मौके पर जाकर तैयार करेगी र‍िपोर्ट

    जिले के 258 गांव के 3349 किसानों ने अभी तक इस पोर्टल पर अप्लाई किया है। उनकी तरफ से 25 हजार 206 एकड़ भूमि में खराब दर्शाया गया है। अब अधिकारियों की टीम मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार करेगी और यदि खराब ज्यादा है तो किसानों को मुआवजा मिलेगा।