'साहब! बचा लो-पानी आ रहा है...', हरियाणा में रोते हुए किसान ने डीसी से लगाई गुहार, घर और खेत डूब गए
हिसार में गंगवा बाइपास के पास रहने वाले किसान बुद्धाराम ने डीसी अनीश यादव से गुहार लगाई कि उनके घर और खेत पानी में डूब गए हैं। डीसी ने उन्हें पानी रोकने का आश्वासन दिया। रामगढ़ बस्ती में लक्ष्मी नाम की महिला ने भी डीसी से मदद मांगी क्योंकि उनके घर तक जाने का रास्ता नहीं है।

जागरण संवाददाता, हिसार। साहब बचा लो। पानी आ रहा है। घर-खेत पहले ही डूबे हुए है। इस पानी को रोक लो। यह कहानी है गंगवा बाइपास के पास रहने वाले किसान बुद्धाराम की। डीसी अनीश यादव की गाड़ी को आता देख हाथ जोड़ कर बुद्धराम ने गाड़ी रुकवाई।
डीसी नीचे उतरे तो किसान रोने लगा। अपनी व्यथा सुनाने लगा। डीसी ने उतर उनको पानी नहीं आने देने का आश्वासन दिया। घर के आगे भरा पानी देखा। बुद्धराम को थोड़ी तसल्ली तो वह थोड़े शांत हुए। किसान बोले-घर में पानी है। सामान छत पर रखा है। पानी कब निकलेगा पता नहीं। अब तो गंगवा में पूरे परिवार के साथ रह रहे हैं। घर को देखने के लिए आए थे।
डीसी अनीश यादव रामगढ़ बस्ती पहुंचे थे। उसी दौरान लक्ष्मी नाम की महिला उनके पास हाथ जोड़ कर पहुंची। बोली-आप ही सहारा है। घर जाने का रास्ता तक नहीं है। इसका पानी निकलवा दो। घर बड़ी मुश्किल से बना है। रात भर जागती रहती हूं। अंदर पानी तो नहीं आ रहा। पांच साल पहले नया मकान बनाया था सब खत्म हो गया। यह बारिश घुटती है तो उसकी सांस भी घुटने लगती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।