Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में तेज आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, तीन जिलों में जलभराव; सैकड़ों पेड़ और खंभे टूटे

    Updated: Sun, 25 May 2025 09:24 AM (IST)

    शनिवार की रात हरियाणा में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आई जिसके बाद तेज बारिश हुई। हिसार सिरसा और फतेहाबाद में जलभराव हो गया बिजली के खंभे गिर गए और पेड़ सड़कों पर गिर गए। मौसम विभाग ने पहले ही रेड अलर्ट जारी किया था। पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में हल्की वृद्धि की संभावना है लेकिन 26 मई से मौसम बदल सकता है।

    Hero Image
    अग्रोहा में वर्षा होने के बाद हुआ जलभराव। जागरण

    जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में शनिवार रात साढ़े आठ बजे मौसम में बदलाव के साथ ही 80 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से आंधी चली। पाकिस्तान से चली ये हवाएं पंजाब के रास्ते हरियाणा पहुंची। आंधी के साथ ही डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक तेज वर्षा हुई। मौसम बदलने के कारण हिसार, सिरसा व फतेहाबाद जिलों में जलभराव हो गया। बिजली के खंभे टूटे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पेड़ टूट कर सड़कों पर गिरे जिससे रास्ते बंद हो गए। बिजली गुल हो गई। प्रदेश के अन्य जिलों में देर रात मौसम में बदलाव के साथ आंधी और वर्षा हुई। आने वाले दिनों में भी मौसम विज्ञानियों ने वर्षा के साथ लू चलने की भी संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से प्रदेश के काफी जिलों में रात आठ बजे वर्षा और तेज आंधी का रेड अलर्ट जारी किया था।

    पंजाब से होते हुए हरियाणा के सिरसा में पहले तेज आंधी और वर्षा हुई। इसके बाद फतेहाबाद और फिर हिसार, भिवानी के क्षेत्र में आंधी चली व तेज वर्षा हुई। आंधी के कारण सड़कों पर पेड़ टूट कर गिर गए। हिसार के आदमपुर से किशनगढ़ रोड कीकर गिरने से बंद हो गया। जींद-हांसी सड़क मार्ग पर सफेदे के पेड़ टूटे कर गिर गए। हिसार के आग्रोहा में पेड़ टूटने के साथ घरों की खिड़कियों के कांच भी टूट गए।

    बिजली गुल, खंभे टूटे सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में तेज आंधी के कारण गांवों व शहर में बिजली के खंभे टूट गए। इससे इन तीनों जिलों में बिजली गुल हो गई। रात को भी बिजली सप्लाई सही तरह से सुचारू नहीं हो पाई। गांवों में हालात ज्यादा खराब रहे। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को इससे आंधी से ज्यादा नुकसान हुआ है।

    दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना

    मौसम विज्ञानियों की तरफ से पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल तथा धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। परंतु 26 मई रात्रि से हवा में बदलाव तथा पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित है।