Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में 18 जिलों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, इन जगहों पर आज फिर से झमाझम बरसेंगे मेघ

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 08:03 AM (IST)

    हरियाणा में मानसून सक्रिय होने से 18 जिलों में वर्षा हुई जिससे हिसार में ड्रेन ओवरफ्लो हो गई और खेतों में पानी भर गया। तापमान में गिरावट आई है और मौसम ...और पढ़ें

    Hero Image
    लगातार हो रही वर्षा से किसानों को हो रहा नुकसान, प्रशासन से मदद की लगाई गुहार। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में मानसून के एक्टिव होने के साथ शुक्रवार रात से प्रदेश के 18 जिलों में वर्षा हुई। लगातार वर्षा होने से हिसार में ड्रेन में ज्यादा पानी बढ़ने से वह ओवरफ्लो हो गई। इसी प्रकार वर्षा से खेतों में भी पानी भरा है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी वर्षा होने की संभावना है। रविवार को सात जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सात जिलों में तेज वर्षा के साथ पूरे प्रदेश में वर्षा हो सकती है। वर्षा के चलते खेतों में पानी भर गया है। किसान पानी को निकालने में जुटे हैं।

    वहीं, किसानों ने प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पांच अगस्त तक लगातार वर्षा की संभावना है। शुक्रवार रात को प्रदेश के अनेक जिलों में वर्षा शुरू हुई थी। पूरी रात वर्षा के कारण सड़कों पर जलभराव भी हो गया। वहीं, किसानों को इस वर्षा के चलते काफी नुकसान हुआ है। वर्ष से तापमान भी 31 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।

    इन जिलों में वर्षा की संभावना

    पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक, झज्जर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, कैथल, फतेहाबाद व सिरसा।

    यलो अलर्ट: यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल।