कोरोना कॉल के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली हेल्थ केयर व फ्रंटलाइन वर्कर्स सम्मानित
जागरण संवाददाता हिसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय में एक से आठ ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, हिसार : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय में एक से आठ मार्च तक कार्यक्रमों की कड़ी में रविवार को हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कोरोना कॉल के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली महिला चिकित्सकों, आंगनवाड़ी वर्कर्स, हेल्पर व अन्य हेल्थ केयर व फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बराबर के अधिकार और सम्मान दिलाने के उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि कोरोना योद्धाओं ने अग्रिम पंक्ति में खड़े रहकर मानवीय सेवा की मिसाल पेश की है। इस अवसर पर भाजपा की महिला जिलाध्यक्ष सुषमा पांचाल ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागेदारी बढ़ रही हैं। हमें महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करना चाहिए। डा. प्रतिमा गुप्ता ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में सम्मान की हकदार है। अनेक क्षेत्रों में महिलाओं ने पुरुषों से भी आगे बढ़कर स्वयं को साबित किया है। महिलाएं हमारे समाज -जीवन का एक मजबूत आधार है। संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से भी इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम को महिलाओं के नेतृत्व को समर्पित किया है। इस अवसर पर डा. प्रवीण रेवड़ी, मंदीप मलिक, एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया, प्रवीण पोपली, अशोक कनौजिया आदि नागरिक उपस्थित रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।