Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदला हरियाणा का मौसम, 25 तक कई जिलों में हल्की वर्षा की संभावना

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 08:18 AM (IST)

    पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली एनसीआर में मौसम बदला है। कई जिलों में हल्की बारिश हुई है और तापमान में भी हल्की बढ़त दर्ज की गई है। इस मानसून सीजन में हरियाणा में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है खासकर फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ जिलों में। अंबाला कुरुक्षेत्र और पंचकूला में मामूली कमी रही लेकिन बाकी जिलों में अच्छी बारिश हुई है।

    Hero Image
    कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से 25 तक कई जिलों में होगी हल्की वर्षा। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, हिसार। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से रविवार को चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला व अंबाला में हल्की वर्षा दर्ज की गई। 18 सितंबर को भी एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 18-25 सितंबर के दौरान मौसम में बदलाव की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विज्ञानी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 सितंबर से 25 सितंबर तक कई जिलों में हल्की वर्षा होगी। रविवार को भी हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम परिवर्तनशील बना रहा।

    कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादलों की आवाजाही देखने को मिली। केवल उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं बिखराव वाली खंड वर्षा की गतिविधियों को दर्ज किया गया। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिली। अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हैं।

    प्रदेश में इस वर्ष 564.8 मिलीमीटर वर्षा

    हरियाणा में इस साल मानसून सीजन में कुल 564.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। जबकि इस दौरान हरियाणा राज्य में 401.1 मिलीमीटर सामान्य वर्षा होती है। यह इस बार सामान्य से 41.0 प्रतिशत अधिक है। इस मानसून सीजन में सबसे ज्यादा फतेहाबाद जिले में 572.9 मिलीमीटर वर्षा हुई।

    जबकि फतेहाबाद में सामान्य तौर पर 241.8 मिलीमीटर वर्षा ही होती है। इस बार सामान्य से 137 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। इस साल महेंद्रगढ़ में कुल 818.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। जबकि महेंद्रगढ़ में 376.3 मिलीमीटर वर्षा ही होती है। इस बार सामान्य से 117 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है।

    झज्जर इस सीजन में तीसरे स्थान पर रहा है। झज्जर में कुल 693.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। यहां सामान्य तौर पर 359.8 मिलीमीटर वर्षा होती है। केवल अंबाला, कुरुक्षेत्र और पंचकूला जिलों में मामूली कमी रही है। जबकि शेष हरियाणा में इस साल सभी 19 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज हुई है।