Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में बढ़ा नदियों का जलस्तर, 22 जुलाई तक बारिश का यलो अलर्ट; तापमान सभी जिलों में 30 डिग्री पार

    हरियाणा में मौसम बदल रहा है पिछले 24 घंटों में 14 जिलों में बारिश हुई है जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव आया है। मौसम वैज्ञानिकों ने 22 अगस्त से फिर से यलो अलर्ट जारी किया है। अगस्त में सामान्य से कम वर्षा हुई है लेकिन आने वाले दिनों में बेहतर वर्षा की उम्मीद है। मंगलवार को जींद रोहतक पानीपत में अच्छी वर्षा हुई जबकि अंबाला शहर में जलभराव हो गया

    By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Wed, 20 Aug 2025 12:11 PM (IST)
    Hero Image
    हरियाणा में 22 जुलाई तक बारिश का यलो अलर्ट (जागरण फोटो)

    जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में लगातार मौसम में परिवर्तन हो रहा है। हरियाणा में पिछले 24 घंटे में 14 जिलों में वर्षा हुई है। इससे तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। वहीं मौसम विज्ञानियों ने 22 अगस्त से फिर से यलो अलर्ट जारी किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगस्त माह में देखें तो प्रदेश में सामान्य से पांच प्रतिशत कम वर्षा हुई है। आने वाले दिनों में बेहतर वर्षा होने की उम्मीद है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को जींद, रोहतक, पानीपत की तरफ बेहतर वर्षा हुई। इसके साथ ही अंबाला शहर में वर्षा से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। लगातार वर्षा के चलते लगातार अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है।

    करनाल का तापमान 27 डिग्री से बढ़ कर 33 डिग्री के पास पहुंच गया है। तापमान अभी सभी जिलों का 30 डिग्री के पार चल रहा है। वहीं बुधवार को भी प्रदेश के आठ जिलों में वर्षा होने की उम्मीद है।

    हथनी कुंड बैराज पर मंगलवार को पानी का बहाव सामान्य 55 हजार क्यूसेक रहा। यमुना नदी में 41 हजार क्यूसेक, पश्चिमी यमुना नहर में 12,510 और पूर्वी यमुना नहर में 1510 क्यूसेक पानी का बहाव रहा। सोम नदी में 300 क्यूसेक जल बहाव चल रहा है।

    कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला शहर और पानीपत में तेज वर्षा हुई। यमुनानगर में बूंदाबांदी हुई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि पहाड़ों में वर्षा हुई तो नदियों में पानी का बहाव बढ़ सकता है। अंबाला में टांगरी में चार हजार क्यूसेक व मारकंडा में 20 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है।

    इन जिलों में वर्षा की संभावना: पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत व सोनीपत।

    जिलों में वर्षा का आंकड़ा

    जिला वर्षा (मिलीमीटर में) अंबाला 5.3 करनाल 11.4 नारनौल 1.5 रोहतक 33 फरीदाबाद 0.5 जींद 24 कैथल 12.2 कुरुक्षेत्र 1 महेंद्रगढ़ 14 पंचकूला0.5 पानीपत 21.5 सिरसा 34 सोनीपत 21 यमुनानगर 6.5