Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Mausam: आज से फिर बदलेगा मौसम, 32.3 डिग्री के साथ महेंद्रगढ़ सबसे गर्म; पढ़ें मौसम का हाल

    Updated: Sun, 09 Mar 2025 08:04 AM (IST)

    Haryana Weather Update Today हरियाणा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री को पार कर गया है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। 14 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने की संभावना से मौसम में फिर से बदलाव संभावित है।

    Hero Image
    हरियाणा में बढ़ने लगी गर्मी (File Photo)

    जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather News मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ कर 32 डिग्री को पार कर गया है। प्रदेश में महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री तक पहुंच गया। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ा है। वहीं फरीदाबाद, हिसार और नारनौल का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज रात से बदलेगा मौसम

    भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना व्यक्त की है। रविवार रात से फिर से मौसम में बदलाव होगा। बादल छाने के कारण अधिकतम क्षेत्रों में हवाएं चलने की संभावना है।

    हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 13 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

    इस दौरान लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से नौ मार्च को रात से 13 मार्च के दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है।

    इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। परंतु 11 व 12 मार्च के दौरान हवाएं मध्यम से तेज गति से चलने की संभावना है। 14 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने की संभावना से मौसम में फिर से बदलाव संभावित है।

    प्रदेश में तापमान

    जिला न्यूनतम अधिकतम
    अंबाला 14.7 28.3
    भिवानी 10.4 27.8
    फरीदाबाद 13.7 31.8
    गुरुग्राम 11.5 29.6
    हिसार 10.4 31
    करनाल 10.6 28.4
    कुरुक्षेत्र 13.6 27.9
    नारनौल 8.6 31
    पानीपत 12.3 27.1
    रोहतक 12 28.3
    सिरसा 10 30.4

    गर्म कपड़ों से दूरी बनाने लगे लोग

    सिरसा जिले में दो दिनों से तेज धूप खिलने के बाद अब गर्मी का अहसास होना शुरू हो चुका है। इसके कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी 3.4 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दोपहर के समय तेज धूप होने पर अब लोग छाए का सहारा लेते हुए नजर आ रहे हैं। शनिवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा।

    तेज धूप खिलने के साथ ही लोगों ने अब दोपहर को गर्म कपड़ों से दूरी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 28.6 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया है। दोपहर को गर्मी बढ़ने के कारण अब गेहूं व सरसों की फसल का पकाव भी जल्दी होगी। किसान भी गेहूं की सिंचाई करने में जुटे हुए हैं।

    ये भी पढ़ें- Himachal Mausam: हिमाचल में फिर होगी बारिश-बर्फबारी, इस दिन से बिगड़ेगा मौसम; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

    ये भी पढ़ें- Weather: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तराखंड-हिमाचल में हिमपात; दिल्ली में गर्मी का अलर्ट