Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather Update: रिमझिम बारिश से लुढ़का तापमान, उमस और गर्मी से मिली राहत; कई इलाकों में भरा पानी

    Updated: Fri, 09 Aug 2024 08:03 AM (IST)

    हरियाणा में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। हिसार (Haryana Rain) और सिरसा के कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखी गई। वहीं सड़कों पर पानी भरन ...और पढ़ें

    Hero Image
    अलसुबह बारिश के बाद रेलवे फाटक के पास जमा पानी। जागरण

    जागरण संवाददाता, हिसार। शहर में वीरवार रात को जमकर वर्षा हुई। दिल्ली रोड स्थित शहर की कॉलोनियों की सड़कों पर पानी भर गया। 35 एमएम से ज्यादा वर्षा होने पर लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। 

    वहीं, रात को वर्षा से सड़कों पर पानी भरने के कारण वाहन चालकों और लोगों को भारी परेशानी हुई। लोग अपने वाहन खींच कर ले जा रहे थे।

    वहीं, हिसार का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से हिसार में वर्षा की संभावना व्यक्त की थी।

    दो दिन से लगातार धीरे-धीरे वर्षा हो रही थी। इसके कारण मौसम में बदलाव हुआ और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई थी। तापमान कम होने से उमस से राहत मिली। वहीं वीरवार दिन के समय में जिले में अलग-अलग जगह पर हल्की वर्षा हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हांसी और हिसार में हुई तेज वर्षा

    लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद अचानक से पहले हांसी और फिर हिसार में तेज वर्षा हुई। इससे कई फैक्ट्रियों में पानी भी भर गया। रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक से वर्षा हुई।

    अचानक तेज वर्षा शुरू होने से सड़कें जलमग्न हो गई। विज्ञानियों के अनुसार करीब 35 एमएम वर्षा से ज्यादा पानी बरसा है। दिल्ली रोड भरा पानी वीरवार रात को हुई वर्षा से दिल्ली रोड पर पानी भर गया। इससे वाहन चालक काफी ज्यादा परेशान हुए।

    स्कूटी और बाइक सवार लोग वर्षा में ही धक्का मारकर वाहन लेकर जाने पर मजबूर हुए। इसके साथ ही ही बरसाती नाला होने के बावजूद सड़क पर पानी भर गया। पानी भरने से दुपहिया वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा अर्बन एस्टेट सहित शहर के अन्य कई इलाकों में पानी भरने से परेशानी बढ़ गई।

    सिरसा में कम बारिश से बढ़ी किसानों की चिंता

    वहीं, सिरसा जिले में लगातार हो रही बादलवाही के बाद वीरवार अलसुबह कहीं तेज बारिश हो गई तो किसी क्षेत्र में धूल उड़ती रही। शहर के रानियां रोड क्षेत्र में अलसुबह बारिश हुई तो दूसरी तरफ हिसार रोड का क्षेत्र सूखा रह गया।

    सिरसा के रानियां रोड क्षेत्र में पांच, ओटू में 15 और नहराणा में पांच एमएम बारिश दर्ज की गई है। जिससे दिनभर मौसम सुहावना रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बीते एक सप्ताह से जिले में घटाएं छा रही थी।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather Update: हरियाणा में दिन भर चली ठंडी हवाएं, तापमान में आई गिरावट; आज कई इलाकों में बारिश की संभावना

    किसानों को अब अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। जिससे उनकी धान, नरमा सहित अन्य फसलों में पानी की कमी दूर हो पाएगी। इस बार जिले में पहले के मुकाबले काफी कम बारिश होने से किसानों की चिंता बढ़ी हुई है।

    वहीं, कालांवाली, डबवाली, बड़ागुढ़ा, चौपटा और ऐलनाबाद क्षेत्र में बारिश न होने से किसानों की चिंता भी बढ़ी हुई है। किसान अभी भी ट्यूबवेल और नहरी पानी के सहारे सिंचाई कर रहे हैं।

    कई क्षेत्रों में हुआ जलभराव

    बारिश न होने के कारण धान व नरमा की फसल भी पूरी तरह से बढ़वार नहीं कर पा रही है। हालांकि वीरवार को रानियां, डिंग क्षेत्र और सिरसा शहर के कुछ क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से किसानों की फसलों को काफी लाभ मिला है। इससे कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति भी बन गई।

    वीरवार अलसुबह बारिश होने से तापमान में भी पहले के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों तक लगातार मौसम में बदलाव रहेगा और बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमाचल के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्‍खलन से NH-21 प्रभावित; 97 सड़कें भी बंद