Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather Today: हरियाणा में बरसने लगा आषाढ़... आज 16 जिलों में होगी झमाझम बारिश, येलो अलर्ट जारी

    Updated: Tue, 17 Jun 2025 08:09 AM (IST)

    Haryana Mausam News हरियाणा में मौसम ने करवट ली नौ जिलों में वर्षा हुई जिससे कई स्थानों पर जलभराव हो गया। हिसार के नारनौंद में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण वर्षा की संभावना है और 18 जून से प्री-मानसून के आसार हैं।

    Hero Image
    हरियाणा के 16 जिलों में होगी झमाझम बारिश (Haryana Weather Update)

    जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather Today: प्रदेश में सोमवार को मौसम ने करवट ली। रविवार रात और सोमवार को नौ जिलों में वर्षा हुई। इससे कई जगहों पर सड़कें जलमग्न हो गईं। हिसार के नारनौंद में पानी भरने के बाद एक लोहे के पोल में करंट आने से वकील के पास काम करने वाले 28 वर्षीय मनजीत की मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, मंगलवार को प्रदेश के 16 जिलों में वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। जिलों में हो रही वर्षा के बाद 18 जून से प्रदेश में प्री-मानसून शुरू होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से वर्षा की संभावना जताई गई थी।

    उम्मीद है कि जून के अंत तक हरियाणा में मानसून भी प्रवेश कर जाए। प्रदेश में सोमवार को हुई वर्षा से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हिसार में तापमान 40 डिग्री से अब 35.2 डिग्री पर आ गया है।

    सोमवार को हिसार में हुई वर्षा के दौरान डाबड़ा चौक पर भीगने से बचने का प्रयास करते हुए राहगीर l जागरण

    आज इन जिलों में हो सकती है वर्षा

    यलो अलर्ट: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल।

    इन जिलों में हुई वर्षा जिला वर्षा (मिलीमीटर में)

    • हिसार: 13.5
    • नारनौल: 14.5
    • रोहतक: 13.4
    • भिवानी: 0.5
    • गुरुग्राम: 0.5
    • नूंह: 0.5
    • पानीपत: 12
    • रेवाड़ी:3.5
    • सोनीपत: 6.5

    comedy show banner
    comedy show banner