Haryana Weather Today: भीगने को जाएं तैयार... हरियाणा में एक्टिव हुआ मानसून, आज से पूरे प्रदेश में होगी झमाझम बारिश
Haryana Weather Update हरियाणा में मानसून फिर से सक्रिय होने वाला है जिसके चलते पूरे प्रदेश में वर्षा का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून टर्फ उत्तर की ओर बढ़ रही है जिससे 10 जुलाई तक राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।

जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather Today: हरियाणा में मानसून रविवार से फिर से एक्टिव होगा। मानसून टर्फ दोबारा से उत्तर की तरफ बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों से यह दक्षिणी टर्फ पर चली गई थी जिससे हरियाणा में वर्षा नहीं हुई। रविवार को अब पूरे प्रदेश में वर्षा का आरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शनिवार को प्रदेश के पांच जिलों में हल्की वर्षा हुई।
वर्षा कम होने से तापमान भी तेजी से बढ़ा है। सिरसा का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से मौसम में तेजी से परिवर्तन की संभावना व्यक्त की गई है। अभी मानसून थोड़ा धीरे होने से वर्षा कम हुई है।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से मानसून टर्फ दक्षिण की ओर चली गई थी, जो मध्यप्रदेश, दक्षिण राजस्थान व गुजरात पर होने से हरियाणा में ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिली।
परंतु अब मानसून टर्फ उत्तर की तरफ बढ़ रही है जिसकी उत्तरी सीमा श्रीगंगानगर, भिवानी, आगरा, बांदा, पुरुलिया, कोलकाता से होता हुआ उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।
इससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ आने की संभावना से 10 जुलाई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता पांच जुलाई रात्रि से बढ़ने की संभावना है।
छह से 10 जुलाई के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना बन रही है। दो दिन पहले यहां 8 हजार क्यूसेक बहाव था।
इन जिलों में आज वर्षा का अलर्ट
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व कुरुक्षेत्र। येलो अलर्ट: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।