हरियाणा में 15 अगस्त से बदलेगा मौसम, कई जिलों में झमाझम होगी बारिश
हरियाणा (Haryana Weather) में 15 अगस्त से मौसम में बदलाव की संभावना है कुछ जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है। रविवार को कई जिलों में हल्की वर्षा हुई जिससे तापमान में कमी आई। 15 अगस्त के बाद बंगाल की खाड़ी से पश्चिमी विक्षोभ बनेगा जिससे हरियाणा एनसीआर में वर्षा होगी।

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में 15 अगस्त से मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान प्रदेश में कुछ जिलों में हल्की वर्षा की संभावना बनी रहेगी। वहीं, रविवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की वर्षा हुई।
जिससे दिन व रात के तापमान में कमी देखने को मिली। 15 अगस्त के बाद बंगाल की खाड़ी से पश्चिमी विक्षोभ बनेगा। जिससे हरियाणा एनसीआर में कहीं-कहीं वर्षा भी होगी।
हिसार में रविवार अलसुबह पांच बजे हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार कुल 2.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी चंद्रमोहन ने बताया कि मानसूनी हवाएं हिमालय पर्वतीय क्षेत्रों की तरफ चली गई है।
जिससे चंडीगढ़, देहरादून, पंजाब के कई जिलों में वर्षा हो रही है। वहीं, हरियाणा दिल्ली एनसीआर में मानसून कमजोर पड़ गया है। इस कारण हरियाणा में सिर्फ पंचकूला, अंबाला व इनके आसपास के क्षेत्रों में 15 अगस्त तक हल्की व मध्यम वर्षा होने की संभावना बनी रहेगी।
13 से मैदानी राज्यों में सक्रिय होगा मानसून
पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून हवाएं हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पहुंची, जिससे हल्की वर्षा की गतिविधियों को दर्ज किया गया। 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
जिसकी वजह से उत्तरी मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून सक्रिय होने की संभावना बन रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।