Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather Update: तीन दिन से बारिश होने के बाद भी सामान्य से कम वर्षा, कल से कमजोर पड़ेगा मानसून

    Updated: Sat, 03 Aug 2024 07:50 AM (IST)

    Haryana Weather Update हरियाणा में बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को भी कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में भारी गिरावाट आई है। पिछले तीन दि ...और पढ़ें

    Hero Image
    Haryana Weather Update: हरियाणा में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश, कल से मानसून में कमी।

    जागण संवाददाता, हिसार। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। पिछले तीन दिन से वर्षा होने के बावजूद अभी तक जून से लेकर दो अगस्त तक प्रदेश में 25 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। अब मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में चार से छह अगस्त तक मानसून की सक्रियता कम होने की संभावना जताई है। उसके बाद फिर से मानसून तेजी से एक्टिव होगा। अभी लगातार वर्षा होने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को भी हिसार सहित प्रदेश के कई जिलों में वर्षा हुई। प्रदेश में तेजी से मौसम में बदलाव के साथ लगातार वर्षा हो रही है। इसके चलते एक जून से दो अगस्त तक 162.1 मिलीमीटर वर्षा हुई। प्रदेश में यह सामान्य रूप से 217 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं शुक्रवार को अंबाला, रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जींद, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, सिरसा, सोनीपत, चरखी दादरी, पंचकूला में वर्षा हुई।

    1 जून से 2 अगस्त तक 162.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज

    हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून ट्रफ उत्तर की तरफ सामान्य स्थिति में आने से हरियाणा राज्य में मानसूनी बारिश की गतिविधियों में 31 जुलाई से लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के दर्ज आंकड़ों के अनुसार 1 जून से लेकर 2 अगस्त के दौरान हरियाणा राज्य में 162.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

    बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना

    उन्होंने कहा कि मानसून ट्रफ की अक्षय रेखा सामान्य स्थिति उत्तर की तरफ बने रहने से मानसून में सक्रियता तीन अगस्त तक बने रहने से राज्य के ज्यादातर स्थानों पर तीन अगस्त को वर्षा की संभावना है परंतु चार अगस्त से मानसून की सक्रियता में थोड़ी कमी आने की संभावना है। 4 से 6 अगस्त के दौरान राज्य में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- Haryana News: बारिश में गिरा कांवड़ शिविर का पंडाल, करंट से सेवादार की मौत, हादसे में 3 कांवड़ियों की गई जान

    मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना

    परंतु पंजाब के ऊपर एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना है जिससे हरियाणा राज्य में ज्यादातर स्थानों पर 6 अगस्त रात्रि से 9 अगस्त के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज वर्षा भी हो सकती है। इस दौरान बीच बीच में तेज हवाएं चल सकती है। इससे दिन के तापमान में गिरावट रहने की संभावना है।

    कहां पर कितना तापमान

          जिला   न्यूनतम तापमान  अधिकतम तापमान

    1. अंबाला 28.2     33.2
    2. भिवानी 29.4         32.9
    3. फरीदाबाद 26.1   32
    4. गुरुग्राम 25           33
    5. हिसार 25.2         34.4
    6. करनाल 27.4         33.5
    7. कुरुक्षेत्र 28.3           34
    8. नारनौल 26              33
    9. पानीपत27.6        34.3
    10. रोहतक 23.6            32.3
    11. सिरसा 26.8            8.8

    नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather Update: हरियाणा में झमाझम बारिश, आज भी भीगेंगे कई शहर; जलभराव से परेशानी, 24 घंटे में 7 की मौत