Haryana Mausam: हरियाणा में चलेंगी ठंडी हवाएं, तापमान में भी होगी गिरावट; फसलों के लिए कैसा रहेगा मौसम
Haryana Weather Update Today हरियाणा में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बनते नहीं दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार ठंडी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट हो सकता है। फिलहाल हरियाणा में रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। वहीं कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक फसलों के लिए यह मौसम अच्छा रह सकता है।

जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather News मौसम में तेजी से बदलाव के साथ ही पहाड़ों की तरफ से अब चलने वाली उत्तर पश्चिमी हवाएं दोबारा से ठंड का अहसास दिलवा सकती है। पांच और छह मार्च को हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मंगलवार को भी तेज हवाएं चली। वहीं मंगलवार को दर्ज रात के तापमान में हल्का उछाल आया है। जिलों का रात का तापमान भी 12 डिग्री के आसपास चल रहा है।
आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में वर्षा की संभावना नहीं है। पांच मार्च के बाद अवश्य हवाएं बदलने से थोड़ी रात को ठंडक का अहसास हो सकता है। कृषि विज्ञानियों की मानें तो औसत तापमान के नहीं बढ़ने पर फसलों के लिए यह मौसम अच्छा रह सकता है। वहीं दिन के समय धूप खिलने से तापमान में वृद्धि हुई है।
रात के तापमान में होगी गिरावट
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर नौ मार्च तक परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहने की संभावना है।
इस दौरान 5 व 6 मार्च के दौरान बीच-बीच में मध्यम से तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
सुधरी हवा की गुणवत्ता, हटी ग्रेप की पाबंदियां
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सख्ती और हवा की गुणवत्ता में सुधार के बाद एक सप्ताह से एक्यूआई स्तर 200 के भीतर पहुंच गया। लगातार मानिटरिंग के बाद सुधरी हवा की गुणवत्ता को देखते हुए नवंबर 2024 से प्रभावी हो रही ग्रेप की सभी पाबंदियों को मंगलवार को हटा दिया है।
एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के जिलों में ग्रेप की पाबंदियों को हटाते हुए हवा की गुणवत्ता में सुधार बनी रहे सतर्क रहने को कहा है।
वायु स्वच्छता गुणवत्ता नवंबर में लाल निशान को पार कर गया था, दिसंबर से वायु गुणवत्ता में सुधार होना शुरू हुआ। जनवरी की शुरूआत वायु गुणवत्ता के ऑरेंज जोन से हुई, जिसमें एक जनवरी 2025 को एक्यूआई 210, जबकि तीन जनवरी को 255 रहा।
प्रदेश में तापमान
जिला | न्यूनतम | अधिकतम |
अंबाला | 14.9 | 25.1 |
फरीदाबाद | 14.4 | 28 |
गुरुग्राम | 12.7 | 26 |
हिसार | 12.6 | 24.7 |
करनाल | 11.2 | 24.2 |
कुरुक्षेत्र | 13.4 | 24.9 |
नारनौल | 12.8 | 23.5 |
पानीपत | 11.8 | 24.3 |
रोहतक | 10.4 | 23.5 |
सिरसा | 11.8 | 23.6 |
यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमाचल में जारी है बर्फबारी का दौर, IMD ने दी लेटेस्ट अपडेट; पढ़ें मौसम का ताजा हाल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।