Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather: वर्षा से साफ हुई करनाल-अंबाला की हवा, नौ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट; जानें आपके शहर में मौसम का हाल

    Haryana Weather Update हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में ओलावृष्टि और वर्षा ने हवा साफ कर दी है। हरियाणा के करनाल और अंबाला की हवा सबसे साफ रही। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 9 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट (Rain Yellow Alert in Haryana) जारी किया गया है। जिसमें महेंद्रगढ़ रेवाड़ी झज्जर रोहतक सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं।

    By Jagran News Edited By: Preeti Gupta Updated: Sat, 03 Feb 2024 08:11 AM (IST)
    Hero Image
    हरियाणा के नौ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

    जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather Update Today: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओले गिरे।

    प्रदेश में ओलावृष्टि और वर्षा ने हवा साफ कर दी है। हरियाणा के करनाल और अंबाला की हवा सबसे साफ रही। करनाल का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 48 तो अंबाला 49 पहुंच गया। इनके अलावा 11 जिलों में एक्यूआइ 100 से नीचे रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांच फरवरी तक बदला रहेगा मौसम

    मौसम साफ होने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वर्षा के चलते शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता पांच मीटर तक रही।

    शनिवार से नए पश्चिमी विक्षोभ की अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आने वाली हवाएं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में वर्षा (Rain in Haryana) करती हुई पहाड़ी की तरफ जाएंगी। इस पश्चिमी विक्षोभ के चलते पांच फरवरी तक मौसम बदला हुआ रहेगा।

    हरियाणा के नौ जिलों में बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा के कई जिलों में बारिश का अलर्ट (Rain Alert in Haryana) जारी किया गया है। प्रदेश के 9 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। वहीं, कल पूरे हरियाणा में जोरदार बारिश होने की संभावना है।

    धूप खिलने से लोगों को मिली राहत

    मौसम में बदलाव के साथ ही बुधवार देर रात को वर्षा हुई थी। उसके बाद वीरवार रात से ही कोहरा छाया जो शुक्रवार सुबह तक छाया रहा। दोपहर को धूप खिलने से कोहरे और ठंड से राहत मिली। घना कोहरा छाने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई।

    यह भी पढे़ें- Haryana Weather: राज्‍य में बारिश और ओलावृष्टि से बदले मौसम के मिजाज, तीन फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव; जानें पूरा अपडेट

    मौसम साफ होने पर गिरता है रात का तापमान

    हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि जब मौसम साफ होता है तो रात के तापमान में गिरावट और अधिकतम तापमान में उछाल होता है। मगर बादल छाने पर रात का तापमान ऊपर उठने के साथ ही अधिकतम तापमान कम होता है।

    अब तीन फरवरी से दोबारा से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने पर रात के तापमान में उछाल होगा। छह फरवरी के बाद मौसम साफ होने से दोबारा तापमान गिरने से ठंड हो सकती है।

    अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आने वाले हवाएं करेंगी वर्षा

    भूमध्य सागर से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान से हवाएं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में वर्षा करेंगी। बाद में वह पहाड़ों की तरफ निकलेंगी जो वहां बर्फबारी और वर्षा कर सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार जितने भी पश्चिमी विक्षोभ आते है वह भूमध्य सागर से ही सक्रिय होते हैं।

    यह भी पढे़ें-  Haryana Weather: कोहरे के साथ कोल्ड वेव का अटैक! दो दिन तक छाई रहेगी घनी धुंध, कई जिलों में अलर्ट जारी; पढ़ें मौसम का पूरा अपडेट