Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hissar Weather News: आज से फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, नौ जिलों में येलो अलर्ट

    Updated: Fri, 22 Aug 2025 07:33 AM (IST)

    हरियाणा में मानसून फिर सक्रिय होने के साथ 22 अगस्त से तेज वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से वर्षा न होने के कारण तापमान में वृद्धि हुई थी। नदियों में पानी का बहाव सामान्य है लेकिन पहाड़ों में वर्षा से जल स्तर बढ़ सकता है। यमुना का जल बहाव भी बढ़ गया है।

    Hero Image
    हिसार के 9 जिलों में तेज वर्षा का येलो अलर्ट जारी

    जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में मानसून के फिर से सक्रिय होने के साथ ही 22 अगस्त से फिर से तेज वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञानियों की तरफ से अब नौ जिलों में तेज वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभी पिछले तीन से चार दिन से वर्षा नहीं होने के कारण तापमान में फिर से बढ़ोतरी हुई थी। अभी अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास चल रहा है। वहीं वीरवार को भी सात जिलों में हल्की वर्षा हुई।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 22 अगस्त से प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम में येलो अलर्ट है।

    कई दिनों तक हुई वर्षा के बाद अब नदियों में पानी के बहाव की स्थिति सामान्य है। वीरवार को हथनीकुंड बैराज पर अधिकांश पानी का बहाव सुबह सात बजे 45,338 क्यूसेक रहा।

    इस दौरान यमुना नदी में 30,818, पश्चिमी यमुना नहर में 13,010 व पूर्वी यमुना नहर में 1,510 क्यूसेक बहाव रहा। बहाव शाम को घटकर 40,820 क्यूसेक पर पहुंच गया। सोम नदी में 300 क्यूसेक पानी का बहाव रहा।

    सिंचाई विभाग के एसई आरएस मित्तल का कहना है कि यदि पहाड़ों में वर्षा होती है नदियों में जल बहाव बढ़ जाएगा। वहीं पानीपत में यमुना का जल बहाव 50,000 क्यूसेक दर्ज किया गया। पहाड़ों में हो रही वर्षा से कैथल में घग्गर नदी का पानी बढ़ गया है। बुधवार शाम को घग्गर में 14.9 फीट पानी बह रहा था। वीरवार को यह बढ़कर 17.8 फीट हो गया।