Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शपथ ग्रहण से पहले ही 'नायाब' अंदाज में लौटे कार्यवाहक CM सैनी, सुनने लगे जन समस्याएं; जलेबी लेकर पहुंच रहे लोग

    हरियाणा में भाजपा की जीत के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जनता से मुलाकात शुरू कर दी है। संत कबीर कुटीर आवास पर लोगों का तांता लगा हुआ है। नायब सैनी लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनका समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं। उनके सौम्य स्वभाव और मिलनसार छवि ने भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

    By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Sun, 13 Oct 2024 10:17 PM (IST)
    Hero Image
    शपथ ग्रहण से पहले ही 'नायाब' अंदाज में लौटे कार्यवाहक CM सैनी, सुनने लगे जन समस्याएं।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। प्रदेश में बेशक नई सरकार का गठन 17 अक्टूबर को होगा, लेकिन कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी अपने नायाब अंदाज में लौटना शुरू हो गए हैं। संत कबीर कुटीर आवास पर न केवल जीत की बधाई देने वालों का तांता लग रहा है, बल्कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने जनसमस्याएं सुननी भी शुरू कर दी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नायब सैनी भी सीएम आवास पर पहुंचने वाले आगंतुकों का न केवल दिल खोलकर अभिवादन कर रहे हैं, बल्कि उनसे संवाद भी कर रहे हैं। इससे सीएम आवास पर पहुंचे आगंतुक भी खुश होकर लौट रहे हैं। भाजपा की हैट्रिक में मुख्यमंत्री का सौम्य स्वभाव और मिलनसार छवि बड़ा कारण रही है।

    इसके साथ ही 10 साल के कार्यकाल में मिशन मेरिट पर नौकरियां, परिवार पहचान पत्र और सेवाओें का डिजिटलीकरण बड़ा कारण माना जा रहा है।

    56 दिन के कार्यकाल में 126 घोषणाएं कीं

    पहले कार्यकाल में नायब सैनी 56 दिन मुख्यमंत्री रहे। 56 दिन के कार्यकाल में 126 घोषणाएं की है। कार्यभार संभालने के बाद सीएम इन घोषणाओं को मूर्तरूप देंगे। यही नहीं डबल इंजन की सरकार में विकास कार्य भी रफ्तार पकड़ेंगे।

    हरियाणा विधानसभा चुनावों के दौरान विपक्ष की ओर से गोहाना की जलेबी की चासनी में राजनीति को चमकाने की कोशिश की गई।

    गोहाना की जलेबी देशभर में मशहूर

    खुद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गोहाना की जलेबी के बड़े कारखाने लगाने का दावा किया था, लेकिन भाजपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। ऐसे में गोहाना की जलेबी खूब ट्रोल हो रही है।

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाकायदा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जलेबी भिजवाई है। यही नहीं सीएम आवास पर मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए पहुंचने वाले आगंतुक गोहाना की जलेबी लेकर पहुंच रहे हैं।

    सोनीपत के गोहाना की जलेबी देशभर में मशहूर है। सोनीपत जिले में भाजपा ने बरौदा को छोड़कर गोहाना, राई, सोनीपत और खरखौदा में जीत दर्ज की है। हालांकि गन्नौर सीट से देवेंद्र कादियान निर्दलीय विधायक बने हैं, लेकिन वह भी भाजपा के साथ खड़े हो गए हैं।

    नई सरकार में मंत्री बनने के लिए विधायकों में लाबीइंग तेज हो गई है। मंत्री पद के लिए उत्तर और मध्य हरियाणा के भाजपा विधायक जहां केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ ही केंद्रीय नेताओं के घर हाजिरी लगा रहे हैं, वहीं दक्षिण हरियाणा के अधिकतर विधायक केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत की शरण में हैं। 

    यह भी पढ़ें- Haryana Result: अमित शाह और मोहन यादव की मौजूदगी में होगा CM का चयन, नई सरकार में मंत्री बनने के लिए लॉबिंग तेज