विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: आमने-सामने हुए दुष्यंत और अभय चौटाला, चाचा ने भतीजे पर लगाए गंभीर आरोप, सदन में हुई तीखी बहस

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Tue, 21 Feb 2023 02:07 PM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2023 04:18 PM (IST)

विधानसभा में हिसार एयरपोर्ट को लेकर चाचा अभय चौटाला और भतीजे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भिड़ गए। इस दौरान अभय ने ...और पढ़ें

अभय ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर गंभीर आरोप लगाए
अभय ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर गंभीर आरोप लगाए

जागरण डिजिटल डेस्क। विधानसभा में हिसार एयरपोर्ट को लेकर चाचा अभय चौटाला और भतीजे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भिड़ गए। इस दौरान अभय ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर गंभीर आरोप लगाए। जवाब में दुष्यंत चौटाला ने भी उन्हें एफिडेविट देकर अपने आरोप साबित करने को कहा। साथ ही उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने की चेतावनी भी दे डाली।

चौटाला ने कहा आरोप झूठे 

इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने हिसार एयरपोर्ट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हिसार को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम देकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पोस्टर छपवाए और भू माफिया खड़ा किया। गरीब किसानों की जमीनें कंपनियां बनाकर सरकार के लोगों ने कौड़ियों के भाव में खरीद ली। इसका जवाब देते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने आरोपों को झूठा करार दिया।

भविष्य को देखते हुए किए जा रहे प्रोजेक्ट

उन्होंने कहा कि सरकार ने 7200 एकड़ भूमि को खरीदा है। यहां से लगती सड़कें भी सरकारी जमीन पर बन रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रोजेक्ट को भविष्य को देखते हुए कर रही है। अभय चौटाला के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि उनके पास किसी तरह के कोई सबूत हैं तो वह उसको लेकर आएं उसकी जांच कराई जाएगी।

इस पर अभय चौटाला ने दुष्यंत पर पर्सनल आरोप लगाए कि उनकी कंपनी ने जमीन खरीदी है। दुष्यंत ने कहा कि अगर आरोप गलत साबित हुए तो अभय चौटाला के खिलाफ वे प्रिवलेज मोशन लेकर आएंगे।

स्पीकर ने पढ़ाया सम्मान का पाठ

इस दौरान दुष्यंत चौटाला को लेकर अभय चौटाला की बरती शब्दावली पर स्पीकर ने एतराज किया। अभय चौटाला ने 'आपका मंत्री' कहा तो स्पीकर ने उन्हें सम्मान का पाठ पढ़ाया और कहा कि दुष्यंत चौटाला सबके मंत्री हैं। इसी दौरान भूपेंद्र हुड्डा खड़े हुए और कहा कि समय काटने के लिए परिवार की आपस में बात हो रही है।

सदन में तीखी बहस

अभय के खिलाफ प्रवीलेज मोशन लाए जाने की प्रक्रिया पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए। विपक्षी नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा सदन में स्पीकर की बिना अनुमति के ही प्रवीलेज मोशन पढ़ दिया गया है। इस मुद्दे पर सदन में तीखी बहस के बाद स्पीकर ने कहा कि 'मुझे प्रवीलेज मोशन का नोटिस मिला है आगे मैं कब लाना है तय करूँगा।'

स्पीकर और अभय चौटाला में दिखी गर्मागर्मी

इसी बीच में अभय ने कहा शराब घोटाले में गठित एसआईटी की रिपोर्ट पर मंजूर हुए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा करवाई जाए। इस पर स्पीकर ने कहा आज सम्बंधित मंत्री नहीं है इसके अगले दिन में चर्चा होगी। अभय चौटाला ने कहा कि जब कई अन्य मुद्दों पर अन्य मंत्री जवाब दे सकते हैं तो इस मुद्दे को भी चर्चा के लिए रखा जाना चाहिए। इसी के चलते अभय चौटाला और विधानसभा अध्यक्ष के बीच तीखी बहस हुई। इसके बाद अभय चौटाला को सदन से स्पीकर ने 2 दिन के लिए नेम किया।

यह भी पढ़ें - गुरुग्राम में गैंगस्टर कौशल के घर NIA की छापेमारी, 80 से ज्यादा कारोबारियों से रंगदारी मांगने का है आरोप