Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather: बाढ़ से कई गांव जलमग्न, खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदियां

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 08:03 AM (IST)

    हरियाणा में लगातार बारिश और उफनती नदियों के कारण बाढ़ जैसे हालात गंभीर बने हुए हैं। 1932 गांव और 180 कस्बे जलभराव से जूझ रहे हैं। यमुना घग्गर मारकंडा और टांगरी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं जिससे कई क्षेत्रों में तटबंध टूटने से जलभराव हो गया है। अंबाला और बहादुरगढ़ में सेना की मदद ली जा रही है।

    Hero Image
    अंबाला कैंट की कालोनी में बाढ़ जैसे हालात

     जागरण टीम l हिसार/पानीपत। हरियाणा में उफनती नदियों और कुछ इलाकों में निरंतर हो रही वर्षा से बने बाढ़ जैसे हालात अब गंभीर हो रहे हैं। हरियाणा के 1932 गांव, 180 कस्बे और 19 शहर भारी जलभराव में बाढ़ जैसे स्थिति का सामना कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हथनीकुंड बैराज के फ्लड गेट लगातार चौथे दिन खुले हुए हैं, इससे यमुना के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। वीरवार दोपहर 3 बजे तक, यहां 1 लाख 32 हजार 295 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। प्रदेश में चार नदियां यमुना, घग्गर, मारकंडा और टांगरी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

    तीन नदियों मारकंडा ने कुरुक्षेत्र, घग्गर ने सिरसा और टांगरी ने अंबाला में तटबंध तोड़ते हुए साथ लगते क्षेत्र में जलभराव का उत्पात मचाया है। अंबाला और दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में मदद को सेना की टीम पहुंची है। वहीं हादसों में दो मौत भी हुई हैं।

    फरीदाबाद में खेत में हुए जलभराव में पांव फिसलने से डूबने पर तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। हिसार में बाजार में हुए जलभराव से गुजरते पांव फिसलने से लगी चोट से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। फरीदाबाद में ही वीरवार शाम को डूबने से एक युवक की मौत हो गई।

    आज भी कई खंडों में स्कूल रहेंगे बंद, चार जिलों में शिक्षण संस्थानों में दो दिन की छुट्टी हरियाणा में बाढ़ जैसी स्थिति के मद्देनजर प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पिहोवा और शाहाबाद के सभी 360 सरकारी तथा लगभग 200 प्राइवेट स्कूलों में अगले आदेश तक छुट्टी घोषित की गई है। गुहला क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और कॉलेजों में भी छुट्टियां लागू की गई हैं।

    सिरसा जिले में भारी वर्षा के चलते उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन शान्तनु शर्मा ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 34 के तहत आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के अनुसार, जिला सिरसा में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, प्ले स्कूल, आंगनबाड़ी, आइटीआइ, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और खेल स्टेडियम 6 सितंबर तक बंद रहेंगे। भिवानी में भी स्कूल और कालेज दो दिन बंद रहेंगे। हिसार में भी दो दिन स्कूल-कालेज बंद रहेंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner