Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Assembly Election: बीजेपी की दूसरी लिस्ट में दो मुस्लिम उम्मीदवार, देखें किसे कहां से मिला टिकट

    Updated: Tue, 10 Sep 2024 05:37 PM (IST)

    Haryana Assembly Election हरियाणा में भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 21 उम्मीदवारों का नाम शामिल है। खास बात है कि इस सूची में दो मुस्लिम उम्मीदवार भी हैं। पार्टी ने नसीम अहमद और एजाज खान को चुनावी मैदान में उतारा है। ये उम्मीदवार फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे

    Hero Image
    हरियाणा में पांच अक्टूबर को होना है विधानसभा चुनाव (सोशल मीडिया)

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। Haryana Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची (BJP Candidates List) जारी कर दी है। इस लिस्ट में 21 नामों को मंजूरी दी गई है। खास बात है कि सूची में दो मुस्लिम उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं। इनमें नसीम अहमद और एजाज खान का नाम है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा ने फिरोजपुर झिरका के नसीम अहमद और पुन्हाना विधानसभा सीट से एजाज खान को टिकट दिया है।गौरतलब है कि भाजपा की पहली सूची में 67 उम्मीदवार थे। इस सूची में पार्टी ने किसी भी मुस्लिम उम्मीदवार पर दांव नहीं खेला था।

    पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पुन्हाना से नौक्षम चौधरी को टिकट दिया था। हालांकि अबकी बार पार्टी ने एजाज खान पर दांव खेला है। वहीं, साल 2019 के विधानसभा चुनाव में फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद और नूहं विधानसभा सीट से जाकिर हुसैन को प्रत्याशी को प्रत्याशी बनाया था।

    मेवात के अंतर्गत मुस्लिम बहुल क्षेत्र में आती हैं ये सीटें

    अबकी बार फिर से नसीम अहमद को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है और पुन्हाना व नूंह से नए चेहरों को अवसर दिया है। फिरोजपुर झिरका सीट भाजपा के लिए टेढी खीर है। इस सीट पर पार्टी खाता तक नहीं खोल पाई है। पिछली बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मामन खान ने यहां से बाजी मारी थी, जबकि भाजपा प्रत्याशी नसीम अहमद को हार का सामना करना पड़ा था।

    दरअसल, फिरोजपुर झिरका सीट मेवात में आती है और यहां मुस्लिम आबादी अधिक है। यही कारण है कि मुस्लिम उम्मीदवार यहां से बाजी मार लेते हैं। इसी तरह से मेवात की पुन्हाना विधानसभा सीट भी मुस्लिम बहुल क्षेत्र है।

    हरियाणा में कब है चुनाव

    हरियाणा की सभी विधानसभा सीटों पर पांच अक्टूबर को चुनाव होना है। पहले मतदान की तिथि एक अक्टूबर थी जिसे बदल दिया गया है। वहीं चुनाव परिणाम की तारीख 4 अक्टूबर की बजाय 8 अक्टूबर कर दी गई है। प्रदेश की सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होगा। हरियाणा सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर, 2024 को खत्म हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- 'जो राम को लाए हैं' गाने वाले कन्हैया ने अचानक बदला मन, कांग्रेस में नहीं होंगे शामिल; बताई वजह

    comedy show banner
    comedy show banner